' /> ' />
Rotee Paraatha

चपाती नूडल्स रेसिपी

बची हुई रोटियों से बनाएं 'चपाती नूडल्स'

रात के खाने के बाद रोटियों से परहेज करना लगभग सभी घरों में होता है। कई बार रोटियां इतनी रह जाती हैं कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनका इस्तेमाल कैसे किया जाए। हर घर में कभी न कभी इस तरह की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। वैसे तो कोशिश करनी चाहिए कि हमेशा ताजी रोटी और ताजा खाना ही खाएं, लेकिन अगर रोटियां रह जाएं तो आप इससे स्वादिष्ट नाश्ता भी बना सकते हैं। आमतौर पर रोटियों को चूरमा बनाकर या घी/तेल में तलकर खाया जाता है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बची हुई रोटियों से खास 'चपाती नूडल्स' कैसे बनाते हैं। चपाती नूडल्स एक ऐसी डिश है जो बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। इस डिश को चाइनीज फ्लेवर डालकर बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। अगर आप भी इस डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

चपाती नूडल्स बनाने के लिए सामग्री:-
  • बची हुई रोटियां – 4
  • शिमला मिर्च – 1
  • गाजर – 1
  • टमेटो सॉस – 1 टी स्पून
  • चिली सॉस – 1 टी स्पून
  • विनेगर – 1 टी स्पून
  • सोया सॉस – 1 टी स्पून
  • काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
  • चीनी – 1 टी स्पून
  • प्याज – 1/2
  • लहसुन – 3 कली
  • पत्तागोभी – 1/4 कप
  • अदरक – 1 टुकड़ा
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

चपाती नूडल्स बनाने की विधि:-
बची हुई रोटियों से चपाती नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले रोटियों को लें और उन्हें चाकू की मदद से लंबी और पतली काट लें। अब एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर तेज आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटा अदरक और लहसुन डालें। कुछ सेकेंड के लिए इसे भूनने दें, इसके बाद इसमें लंबे कटे हुए प्याज डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।

अब सभी सब्जियों को काट कर उसमें डाल दें। इसके बाद इन सब्जियों में नमक, एक चुटकी चीनी और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें और इन्हें फ्राई कर लें। कुछ देर बाद इसमें चिली सॉस, विनेगर, सोया सॉस और टोमैटो सॉस डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें लंबी पतली लंबी कटी हुई रोटियों के टुकड़े डाल दें। इसे कुछ देर तक चलाते हुए भूनें ताकि मसाले रोटियों में अच्छी तरह मिल जाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपके नाश्ते के लिए स्वादिष्ट चपाती नूडल्स तैयार है।


Related Posts
Sweet

ताज़ी हल्दी से बनी बर्फी - आपको बीमारियों से बचा सकती है।

अब तक हम सभी ने हल्दी को सब्जियों आदि में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप हल्दी के साथ मिठाई भी बना सकते हैं 

Healthy Food

Dahi papdi chaat Recipe

material:


20-25 crispy papdis
2 cups natural yogurt (dahi)
1/2 cup tamarind chutney (imli ki chutney)
1/2 cup green chutney (hari chutney)
1/2 cup boiled mashed potatoes
1/2 cup chopped onion
1/2 cup chopped tomatoes
1/2 cup boiled chickpeas
1/4 cup chopped coriander
1/4 cup cebu (chickpea crispy pasta)
Cumin powder 1/2 teaspoon
1/2 teaspoon red pepper powder
salty

Italian Food

How to Cook Spaghetti Squash

Cooking spaghetti squash is an easy and healthy way to enjoy a delicious, low-carb alternative to traditional pasta. Prepare spaghetti squash as follows: 

Vegetable

डिल बिस्कुट के साथ स्प्रिंग वेजिटेबल पाई रेसिपी

वसंत सब्जियों का यह भाप से भरा, बिस्किट-टॉप वाला उत्सव चिकन पॉटी माइनस द चिकन जैसा है, और यह हर तरह से संतोषजनक है।


Sweet

घेवर रेसिपी-खास टिप्स के साथ

घेवर खाने का मन हो तो घर पर ऐसे बनाएं

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.