Vegetable

एग करी पसंद है तो इस बार बनाकर देखें ये टेस्टी रेसिपी

सामग्री

अंडे
प्याज बारीक कटा हुआ
टमाटर बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च-कटी
हरा धनिया
घी
दही
जीरा
गरम मसाला या चिकन मसाला
लाल मिर्च- पिसी
हल्दी
पिसा धनिया
नमक
हरी इलायची
बड़ी इलायची
तेज पत्ता


विधि

सबसे पहले अंडे उबालकर छील लें। अब अंडों को घी में तल लें। फ्राइंग पैन में थोड़ा सा तेल लें। इसे गरम होने दें। तेल जब गरम हो जाए तो इसमें घी डालें। अब इसमें जीरा चटकाएं, तेज पत्ता डालें और बड़ी इलायची डाल लें। इसके बाद कटा प्याज डालकर तलें। 

 प्याज का रंग बदलने लगे तो अदरक-लहलुन का पेस्ट डालें। इसके बाद हरी मिर्च डाल दें। अब मसाला भुनने लगे तो कटा टमाटर डाल लें। टमाटर सॉफ्ट हो जाए तो हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला डालकर मसाले भूनें। मसाले भुन जाएं तो थोड़ा सा फ्रेश दही डाल दें। ध्यान रहे कि दही खट्टा न हो।

 अब इसमें बहुत थोड़ी सी चीनी डाल दें ताकि टेस्ट बैलेंस हो जाए। सारे मसाले अच्छी तरह भूनें। जब मसाले तेल छोड़ दें तो इसमें पानी डालकर ग्रेवी बना लें। धीमी आंच पर ग्रेवी उबलने दें। 

 ग्रेवी में उबाल आने लगे तो तले हुए अंडे में चीरा लगाकर इसमें डालें। 5 मिनट गैस पर रखें। अब हरी इलायची पीसकर डाल दें। 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें और हरा धनिया डालकर ढंक दें। आपकी अंडा करी तैयार है। आप चाहें तो अंडों को टुकड़ों में काटकर भी डाल सकते हैं।


Related Posts
Snacks

क्रिस्पी आलू चिप्स

क्रिस्पी आलू चिप्स को बनाने की सामग्री:-
आलू: 2
पानी: 2 कप
सोडा: 1/5 चम्मच (1 चुटकी)
नमक: 1/2 चम्मच
तेल : 50 ग्राम

Sweet

घेवर रेसिपी

मुख्य रूप से मैदा और चाशनी से तैयार एक अनोखी और कुरकुरी पारंपरिक राजस्थानी मिठाई। मूल रूप से, यह एक झरझरा बनावट के साथ एक डिस्क के आकार का मीठा केक है और इसे मुख्य रूप से चीनी की चाशनी में डुबो कर या दूध रबड़ी के साथ परोसा जाता है। यह क्लासिक भारतीय मिठाई मुख्य रूप से तीज या रक्षा बंधन जैसे त्योहार के दौरान या उत्तर भारत के सर्दी या बरसात के मौसम के दौरान तैयार की जाती है।

Snacks

कुरकुरे वेजिटेबल ब्रेड कटलेट रेसिपी

अवयव:
4 सफेद ब्रेड स्लाइस (या ब्राउन ब्रेड)
1 बड़ा आलू, उबला हुआ, छिला और मैश किया हुआ
1/3 कप हरी मटर (ताजा या फ्रोजन), उबला हुआ
1/3 कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी
1/3 कप कद्दूकस की हुई गाजर
2 बड़े चम्मच + 1/3 कप सूखे ब्रेडक्रंब
1 मध्यम प्याज, बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च, बीज वाली और बारीक कटी हुई
1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच + 3 बड़े चम्मच तेल

Vegetable

प्याज भाजी बनाने की आसान रेसिपी

घर पर कोई सब्जी न हो तो आप प्याज की भाजी तैयार कर सकते हैं।

Rotee Paraatha

परतदार पराठा (फ्लैटब्रेड) पकाने की विधि |

आटा सामग्री (490 ग्राम उपज):

आटा (सभी उद्देश्य) 300g
नमक 1 छोटा चम्मच
चीनी 2 चम्मच।
तेल 2 चम्मच।
पानी 160 मिली
मैदा और वसा का मिश्रण:

घी या मक्खन (पिघला हुआ) 1½ बड़ा चम्मच।
आटा 1½ बड़ा चम्मच।
* मक्खन या खाना पकाने के तेल का उपयोग घी, आटे और वसा के बराबर भागों को वजन से बदलने के लिए किया जा सकता है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.