South Indian

फिश कोरमा रेसिपी

घर में स्टीम्ड राइस के साथ खाएं फिश कोरमा

मांसाहारी खाने वालों ने चिकन और मटन कोरमा को कई बार पकाया और खाया होगा, लेकिन इस बार आप घर पर ही फिश कोरमा की रेसिपी जरूर ट्राई करें। फिश कोरमा खाना लाजवाब होता है। इसमें कई तरह के मसाले डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद को और भी स्वादिष्ट बनाते हैं। फिश कोरमा को उबले हुए चावल के साथ परोसा जा सकता है। इसे लंच और डिनर में खाया जा सकता है। फिश कोरमा बनाने के लिए आप किसी भी तरह की बड़ी मछली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक बार खाने के बाद आपका मन इसे बार-बार खाने के लिए ललचाएगा। आइए हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं।

फिश कोरमा बनाने के लिए सामग्री:-
  • 1 किलोग्राम रोहू फिश
  • 2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 कप प्याज की प्यूरी
  • 2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई)
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 टी स्पून गरम मसाला
  • 4 टेबल स्पून तेल
  • 250 ग्राम दही
  • 4 लौंग
  • 5-6 कालीमिर्च
  • 4 छोटी इलाइची
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 1 दालचीनी स्टिक

फिश कोरमा बनाने की विधि:-
सबसे पहले मछली में नींबू का रस, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें। अब एक बड़ी कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें कटा हुआ प्याज डाल कर भून कर एक प्लेट में फैला कर एक तरफ रख दें। अब इस तेल में सारे मसाले डाल कर 30 सेकेंड के लिए भून लें। इसके बाद इसमें प्याज की प्यूरी डालकर अच्छे से भून लें। अब इसमें अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालें। अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ देर भूनें। इसमें पानी डालकर अच्छे से पकाएं। वहीं दूसरी तरफ एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके मछली के टुकड़ों को हल्का सा फ्राई कर लें। कुछ देर बाद मछली के टुकड़ों को ग्रेवी में डाल कर अच्छे से पका लें। तले हुए प्याज को हाथ से मसल कर ग्रेवी में डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब इसके ऊपर थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से पकाएं। अंत में गरम मसाला डालकर दो मिनिट तक पकाएँ और सर्विंग बाउल में निकाल कर गरमागरम परोसें।


Related Posts
Sweet

छेना मुर्की रेसिपी

बंगाली मिठाइयों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएं चैना मुर्की

Vegetable

मटर के साथ मशरूम दोनों को मिला कर बनायें एक लजवाब रेसिपी

मटर मशरूम की सब्जी बनाने का आसान तरीका

Snacks

पनीर बॉल्स पकाने की विधि

अगर आप इन क्रिस्पी पनीर स्टफ्ड पोटैटो बॉल्स को किसी पार्टी या पार्टी में परोसते हैं, तो मुझे यकीन है कि सभी लोग, खासकर बच्चे, इन्हें पसंद करेंगे। ये कच्ची कुरकुरी बॉल्स पहले से तैयार की जा सकती हैं और ये एक महीने तक फ्रीजर में अच्छी रहती हैं।

Healthy Drinks

ठंडाई

ठंडाई गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई रोज सुबह पीते हैं, तो धूप में लगने वाली लू और नकसीर (नाक से खून आने) जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.बाजार से भी तैयार ठंडाई खरीदी जा सकती है, लेकिन घर में बनी हुई ठंडाई आपको बिना मिलाबट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, जो अवश्य ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदे मंद होगी. तो आइये आज हम ठंडाई बनायें.

Raita

मखाना रायता रेसिपी

गर्मियों में बनाएं मखाना रायता, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.