Healthy Food

नवरात्रि व्रत में बनाएं हेल्दी फलाहारी ढोकला, वेट लॉस के लिए है बेहतरीन

व्रत वाला ढोकला सामग्री
- सामा चावल
- साबूदाना 
- नींबू का रस
- शक्कर
- बेकिंग पाउडर या ईनो
- सेंधा नमक 
- घी
-हरी मिर्च
-कड़ी पत्ता
- दही
- पानी

कैसे बनाएं 
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले सामा के चावल को अच्छे से पानी के नीचे धोएं और फिर इसे अच्छे से छानें।
-अब ग्राइंडर में साबूदाना को डालें और फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें। जब इसकी कंसिस्टेंसी पाउडर फॉर्म में हो जाए तो फिर साबूदाना और सामा चावल को एक साथ मिक्स करें।

 इसमें जरुरत के मुताबिक पानी डालें और फिर इसे भिगोएं। इसे फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें। करीब 5 से 7 घंटे के लिए। 
-फिर इस मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड करें और जब ये स्मूद बैटर बन जाए तब इसमें दही, नींबू का रस, शक्कर, और सेंधा नमक डालें। इसमें आप सिट्रिक एसिड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
- इसकी कंसिस्टेंसी ना ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए ना ही ज्यादा पतली। अगर ये ज्यादा गाढ़ी है तो इसमें पानी मिलाएं। 

जब स्टीम करने के लिए तैयार हो तो इसमें ईनो या बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब एक बर्तन को ग्रीस करें और फिर इसमें बैटर डालें।
- इसे अच्छे से स्टीम करें इसमें करीब 15 से 20 मिनट लग जाएंगे। पकने के बाद इसे ठंडा करें और फिर एक प्लेट में निकालें।

तड़का तैयार करें। इसके लिए एक पैन में घी गर्म करें और फिर इसमें हरी मिर्च, कड़ी पत्ता चटकाएं और फिर ढ़ोकले पर सप्रेड करें।
- ढोकला तैयार है। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।


Related Posts
Snacks

पनीर बॉल्स पकाने की विधि

अगर आप इन क्रिस्पी पनीर स्टफ्ड पोटैटो बॉल्स को किसी पार्टी या पार्टी में परोसते हैं, तो मुझे यकीन है कि सभी लोग, खासकर बच्चे, इन्हें पसंद करेंगे। ये कच्ची कुरकुरी बॉल्स पहले से तैयार की जा सकती हैं और ये एक महीने तक फ्रीजर में अच्छी रहती हैं।

Vegetable

मैकरोनी स्नैक्स

सामग्री:
मैकरोनी: 200 ग्राम
नमक: 2 चम्मच
तेल: तलने के लिए
मक्के का आटा(Corn flour): 2 चम्मच
मैदा: 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
जीरा पाउडर: 1/4 चम्मच
काली मिर्च : 1/4 चम्मच
चाट मशाला: 1/2 चम्मच

Chinese Food

वीकेंड स्पेशल रेसिपी क्रीमी ग्रेवी मोमोज

अगर आप मोमोज के दीवाने हैं तो आप मोमोज की यह नई रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Sweet

मैंगो जेली पुडिंग

मैंगो जेली बनाने के लिए
मैंगो प्यूरी = ½ कप
पानी = 2 कप
चीनी = ¼ कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
पुडिंग बनाने के लिए
दूध = 2 कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
चीनी = 1/3 कप

South Indian

साउथ इंडियन व्यंजन बेसन अप्पे रेसिपी

जब भी हल्की भूख लगे तो तुरंत बेसन के अप्पे बना बनाएं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.