जिमीकन्द जिसे सूरन के नाम से भी जाना जाता है, यह जमीन में उगने वाली एक प्रकार की सब्जी है जो बहुत ही पौष्टिक और सेहत के लिए लाभकारी होती है.
सूरन से बनने वाली एक सूखी सब्जी जिमीकन्द तवा फ्राई जिसे जिमीकन्द कतरी भी कहते है, इसे आप खाने में साइड डिश की तरह, सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या जब आम का मन करे आप इसे खा सकते है. आवश्यक सामग्री ( Ingredients)जिमीकन्द - 250 ग्रामदही - 1 टेबल स्पून बेसन - 1 टेबल स्पूनतेल - 2 टेबल स्पूनगरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मचअमचूर - 1/2 छोटी चम्मचहल्दी - 1 छोटी चम्मचधनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मचनमक - 1 छोटी चम्मचनींबू - 1/2
जिमीकन्द - 250 ग्रामदही - 1 टेबल स्पून बेसन - 1 टेबल स्पूनतेल - 2 टेबल स्पूनगरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मचअमचूर - 1/2 छोटी चम्मचहल्दी - 1 छोटी चम्मचधनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मचनमक - 1 छोटी चम्मचनींबू - 1/2
विधि ( How to make Suran Fry )जिमीकन्द तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले एक जिमीकन्द लीजिये, अब अपने हाथों में तेल लगाकर इसके काले मोटे छिलके को हटा दीजिए. ( जिमीकन्द को छिलने से पहले हाथों में हल्का तेल जरूर लगाए जिससे हाथों में खुजली ना हो). इसे धोकर छोटे टुकड़ो मे काट लीजिये. (जिमीकन्द के टुकड़े बहुत मोटे या बहुत पतले नहीं होने चाहिये.)कटे हुए जिमीकन्द को उबालने के लिए एक कुकर लें और इसमें आधा कप पानी,½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच नमक,और ½ नींबू (आधा नींबू) का रस डालकर इसे मिला दीजिये.जिमीकन्द में सारी चीजें डालकर मिलाने के बाद कुकर बंद कर दीजिये और एक सीटी आने तक इसे पकाइये. कुकर के एक सीटी आने के बाद, गैस बंद कर दे, और कुकर का प्रेशर निकाल दें, जिमीकन्द पक चुका है ये जानने के लिए एक चाकू को जिमीकन्द में डालेंगे यदि चाकू आर- पार हो जाए तो इसका मतलब है जिमीकन्द अच्छे से पक चुका है. और ऐसा ना हो तो उसे और थोड़ी देर पकाइये. इसके बाद इसे छलनी की सहायता से छान लीजिए और टुकड़ो को एक बड़े प्याले में ले लीजिए.अब इसमें ½ छोटी चम्मच नमक,½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, आमचूर,धनिया पाउडर, गरम मसाला,लाल मिर्च पाउडर,दही,बेसन,सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं. जिससे मसालें जिमीकन्द पर अच्छे से लग जाए.मसालों के अच्छे से लग जाने के बाद, जिमीकन्द को शैलो फ्राई करने के लिए एक पैन लीजिये और इसमें दो चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, तेल के गरम होने के बाद, सारे टुकड़ों को पैन में एक- एक करके डालिये, और 2 से 3 मिनट तक धीमी मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक पकाइये. एक तरफ पक जाने के बाद इसे पलट दीजिए और दूसरी तरफ भी 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक पकाइये.जिमीकन्द के दोनों तरफ से अच्छे से ब्राउन हो जाने पर फ्लेम बंद कर दीजिए, जिमीकन्द तवा फ्राई बनकर तैयार है,अब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए इसे धनिया से सजाइये,और पराठों के साथ परोस कर खाइये.
सुझावसूरन को छिलने से पहले हाथों में हल्का तेल जरूर लगाए जिससे हाथों में खुजली ना हो.आप नींबू के रस के जगह इमली का पल्प भी इस्तेमाल कर सकते है,नींबू को इस्तेमाल से सूरन में जो हल्की खुजली होती है वो खत्म हो जाती है.सूरन के टुकड़े बहुत मोटे या बहुत पतले नहीं होने चाहियेबेसन के जगह आप चावल का आटा या कॅार्न फ्लोर भी इस्तेमाल कर सकते है.
दीपावली का त्योहार मिठाइयों से भरा होता है, इसे खूब बनाया जाता है और इसका खूब सेवन भी किया जाता है. अगर आपको मधुमेह की समस्या है तो यह मिठाई आपके लिए हानिकारक हो सकती है। अब भाई दूज का विशेष पर्व मनाया जाएगा। इसलिए यदि आप अपने भाई को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, तो बहनों को अपने प्यारे भाइयों के लिए चीनी मुक्त मिठाई बनानी चाहिए ताकि भाई के स्वास्थ्य को कोई खतरा न हो। यहां पढ़ें 4 खास रेसिपी-आसान शुगर-फ्री डेसर्ट रेसिपी
हर किसी को पसंद आएगा पुदीना राइस का स्वाद
घर पर बनायें बाजार जैसी गार्लिक ब्रेड रोल्स रेसिपी
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.