Non-Vej

चिली चिकन बनाने की विधि

नॉनवेज खाने वालो के लिए चिकन उनकी पहली पसंद होता है, और चिकन का नाम सुनते ही उसके मुंह में पानी आ जाता है. चिकन की कुछ डिश स्टाटर के रूप में भी पसंद की जाती है, उस में से एक है चिली चिकन. चिली चिकन एक इंडियन-चायनीस रेसिपी है, जो चायनीस रेस्तरांट में मिलती है. इसे बहुत चाव से खाया जाता है. ये ड्राई एवं ग्रेवी दोनों स्टाइल में बनता है. चिकन न खाने वाले चिली चिकन की जगह चिली पनीर, चिली मशरूम, चिली आलू बनाकर खाते है

चिली चिकन बनाने के लिए सामग्री

सामग्री का नाम मात्रा

बोनलेस चिकन -250 gm
कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
मैदा - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 4 बीच से कटी हुई
प्याज- 2-3 क्यूब में कटी हुई
शिमला मिर्च- 1 लम्बी पतली कटी हुई
सोया सॉस- 4 चम्मच
टमाटर सॉस- 2 चम्मच
लहसुन- 4-5 कलि, बारीक कटी हुई
अदरक-1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ
कालीमिर्च पाउडर-1 tsp
लाल मिर्च पाउडर-1 tsp
विनेगर-1 tsp
चिली सॉस-1 tsp
शक्कर-½ tsp
हरी प्याज -2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च-2 चम्मच
तेल -तलने के लिए
नमक स्वाद अनुसार

चिली चिकन बनाने की विधि 

  • चिली चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकेन को मैरिनेट करना होता है, इसके लिए एक बाउल में चिकन लें, उसमें 1 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच टमाटर सॉस, कालीमिर्च पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर एवं चुटकीभर नमक डालकर इसे ढककर फ्रिज में कम से कम 45 min के लिए रख दें. अगर आपके पास समय है तो इसे 2 घंटे तक रखे रहने दे, इससे चिकन सारे मसालों को अच्छे से ओव्सर्व कर लेगा.

  • अब इसे निकाल लें, एक पैन में तेल गर्म होने रखें. इस बीच में मैरिनेट चिकन में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, 2 चम्मच मैदा और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं. अगर आप मोटी क्रंची, लेयर चाहते है, जैसा रेस्तरां में मिलता है, तो आप इसमें 1-1 चम्मच मैदा और कॉर्न फ्लोर की मात्रा बढ़ा लें.

  • सबको अच्छे से मिक्स करे, अगर चिकन बहुत ड्राई है तो इसमें जरा सा पानी मिला लें. (टिप- अगर आप चाहें तो पानी की जगह एक अंडे की सफेदी मिला सकते है, इससे चिकन में सभी मसाले अच्छे से चिपक जाते है.)

  • अब इसमें कलर के लिए आप कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं, इससे सिकने के बाद चिकन का कलर अच्छा आयेगा.

  • अब गर्म तेल में इसे डालकर सेकें. इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाना है. अगर आप इसे बहुत अधिक पकाएंगें तो चिकन हार्ड हो जायेगा. इसे एक पेपर में निकालें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जायेगा.

  • अब एक छोटे बाउल में चिली चिकन के लिए सॉस तैयार करें, इसके लिए आप सोया सॉस, विनेगर, शक्कर, कश्मीरी लाल मिर्च, चिली सॉस, टोमेटो सॉस मिलाकर साइड में रख दें.

  • अब अलग पैन में 2 tbsp तेल गर्म करें, इसमें अदरक-लहसुन को डाल कर 1 min तक गर्म आंच में पकाएं. अदरक के फायदे, लहसुन के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.

  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी प्याज, शिमला मिर्च डाल 1-2 min तेज आंच में पकने दें.

  • अब इसमें सॉस मिक्स मिलाकर पकाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक इसमें बबल्स न आ जाएँ.

  • अब इसमें चिकन के पीस डालकर, उसे अच्छे से मिलाएं. 6-7 min पकने दें.
  • अगर ये आपको बहुत ड्राई लग लग रही है, तो इसमें हल्का सा पानी डाल सकते है.
  • चिली चिकन ड्राई तैयार है. उपर से इसे हरे प्याज से सजाएँ .

ग्रेवी  चिली चिकन बनाने की विधि–

  • चिली चिकन की ग्रेवी बनाने के लिए आप एक बोवन में 1 tsp कॉर्न फ्लोर लें. उसमें चुटकीभर नमक एवं ½ कप पानी मिलाएं. इसे अच्छे से मिला लें, जिससे कोई गिल्ठी न रहने पाए.

  • अगर आप चाहें तो इसमें 1 tsp टमाटर सॉस भी मिला सकते है.

  • अब चिली चिकन बनने के बाद अंत में इस मिक्सचर को उसमें मिला दें.
  • तेज आंच पर इसे उबलने दे, इससे ये गाढ़ा भी हो जायेगा.

  • अगर आपको लग रहा है तो आप इसमें सॉस की मात्रा और बढ़ा सकते है.
  • ग्रेवी के लिए अपनी जरूरत अनुसार कॉर्न फ्लोर, पानी एवं नमक की मात्रा बढ़ा सकते है.

  • चिली चिकन ग्रेवी तैयार है, इसे फ्राइड राइस या हक्का नूडल्स के साथ सर्व करें.


Related Posts
Sweet

बेसन के लड्डू रेसिपी

देसी घी से बेसन के लड्डू बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी

Vegetable

मैकरोनी स्नैक्स

सामग्री:
मैकरोनी: 200 ग्राम
नमक: 2 चम्मच
तेल: तलने के लिए
मक्के का आटा(Corn flour): 2 चम्मच
मैदा: 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
जीरा पाउडर: 1/4 चम्मच
काली मिर्च : 1/4 चम्मच
चाट मशाला: 1/2 चम्मच

Sweet

Chana Dal Barfi Recipe

This delicious Indian barfi is made from Bengal gram, Nestlé Everyday Shahi Ghee, and desiccated coconut. It is ready in 3 simple steps and under 30 minutes so you can prepare it when your palate desires a quintessential Indian dessert.

Chinese Food

बाजार जैसी टेस्टी चाउमीन

चाउमीन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 200 ग्राम चाउमीन नूडल्स
- 1 कप प्याज (कटी हुई)
- 1 कप गाजर (कटी हुई)
- 1 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
- 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 3-4 कली लहसुन (कटी हुई)
- 2 टेबलस्पून सोया सॉस
- 1 टेबलस्पून ग्रीन चिली सॉस
- 1/2 टेबलस्पून टोमैटो केचप
- 1/2 टीस्पून चीनी
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार

Sweet

खजूर का गुड़ कैसे बनता है?



गुड़ खजूर और गन्ने से भी बनाया जाता है। खजूर से तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। खासतौर पर मिठाइयां बंगाल और उड़ीसा में बनाई जाती हैं। खजूर के रस से नीला भी निकाला जाता है और इस प्रक्रिया में एडी भी बनते हैं। कृपया मुझे बताएं कि खजूर से गुड़ कैसे बनाया जाता है। खजूर से गुड कैसे बनता है बनाना:

- खजूर बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के तने से रस निकाल लें. ताड़ के पेड़ के तने के ऊपरी हिस्से में चाकू से ऊपरी छाल को छीलकर वी-आकार का चीरा लगाया जाता है। इस कट से एक बहुत ही मीठा रस बहने लगता है, जहां बर्तन को हुक पर लटका दिया जाता है।


Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.