Rotee Paraatha

मसाला ऑनियन लच्छा पराठा

मसाला ऑनियन लच्छा पराठा बनाने का तरीका
सामग्री
गेहूं का आटा
प्याज पतली कटी हुई
नमक
लाल मिर्च पाउडर
अजवायन
चाट मसाला
जीरा
आमचूर
हल्दी
धनिया पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया
घी

कैसे बनाएं
पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें। इसके लिए आटे में सिर्फ नमक डालें और अच्छे से हल्का ढीला आटा लगाएं।आटे को कुछ देर के लिए रखें और जब तक प्याज तैयार करें। इसके लिए प्याज को लंबा काटें और फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, चाट मसाला, जीरा, आमचूर, हल्दी, धनिया पाउडर डालें

और अच्छे से मिक्स करें। अब आटा सेट हो गया होगा। अब आटे का एक सा हिस्सा लें और फिर इसे बेलें। अब प्याज की फिलिंग को पूरी रोटी पर फैलाएं और इसे रोल करें। 

रोल करने के बाद इसे ट्विस्ट करें और बारीक कटे हरा धनिया को इसके एक साइड लगाएं और फिर इसे बेलें। इसे ज्यादा पतला न करें। अब पराठे को अच्छे से सेक लें और पकाने के लिए घी का इस्तेमाल करें।

 अच्छे से सिक जाने के बाद इसके सर्व करें।


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.