गाजर और पत्ता गोभी दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
पत्ता गोभी को आप हर मौसम में खा सकते हैं। यह हर मौसम में उपलब्ध होता है। पत्ता गोभी का इस्तेमाल ज्यादातर चाइनीज डिश में किया जाता है। वहीं सर्दियों में मौसमी लाल गाजर मिलती है, जबकि नारंगी रंग की गाजर हर मौसम में ली जा सकती है, लेकिन सेहत के लिहाज से लाल गाजर ज्यादा फायदेमंद होती है। ऐसे में आपको सर्दियों में दोनों व्यंजन जरूर खाने चाहिए।
आज हम आपको गाजर और पत्ता गोभी की एक खास डिश बनाने के लिए बता रहे हैं। गाजर में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर और प्रोटीन होता है। गाजर में विटामिन ए, के, सी, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं। पत्ता गोभी विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, आयरन, सल्फर और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
गाजर गोभी वड़ा की सामग्री:-1 कप उड़द की दाल1 छोटी गाजर, कद्दूकस की हुई1 कप पत्ता गोभी कद्दूकस की हुई2 हरी मिर्च , टुकड़ों में कटी हुईनमक स्वादअनुसारस्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
गाजर गोभी के वड़े बनाने की विधि:-उड़द की दाल को 4 घंटे के लिए भिगो दें, इसे पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। बाकी सामग्री डालकर हल्का आटा गूंथ लें। आटे को छोटे छोटे गोले में बांट लीजिये. अपने हाथों से बॉल्स को चपटा करें और अपनी उंगली से बीच में एक छोटा सा छेद करें। वड़ों को डीप फ्राई करें और गरमागरम परोसें।
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.