रात के खाने में बनाएं आलू मसाला, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद
आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जा सकती है। मसाला आलू इसकी एक प्रसिद्ध किस्म है। आलू को वैसे भी सब्जियों का राजा माना जाता है। इसका एक अच्छा कारण भी है क्योंकि अधिकांश खाद्य पदार्थ आलू के बिना अधूरे हैं। अगर आप भी अलग-अलग तरह की आलू की सब्जी पसंद करते हैं, साथ ही मसालेदार खाने के भी आदी हैं तो आज हम आपको आलू मसाला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। मसाला आलू का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप हमारी दी हुई रेसिपी को फॉलो करके घर पर ही स्वादिष्ट मसाला आलू बना सकते हैं।
मसाला आलू बनाने के लिए सामग्री:–आलू – 7-8जीरा – 1 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पूनधनिया पाउडर – 2 टी स्पूनअमचूर – 1 टी स्पूनहल्दी पाउडर – 3/4 टी स्पूनहरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पूनतेलनमक – स्वादानुसार
मसाला आलू बनाने की विधि:–मसाला आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धो कर छील ले। इसके बाद आलू के चारों ओर छेद कर लें। इसके लिए आप चम्मच कांटे या टूथपिक की मदद ले सकते हैं। अब एक बर्तन में नमक का पानी लें और उसमें आलू को डूबा कर रख दें। आलू को कम से कम 20 मिनट के लिए पानी में डूबा कर रखें ताकि नमक आलू में अच्छे से समा जाए। अब एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। उसमे थोडा सा तेल डाल दीजिये। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालें और उन्हें तड़कने दें। जीरा चटकते ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डाल कर कलछी की सहायता से सभी को मिला दीजिये।
इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला लें। मसाले को कलछी की सहायता से चलाते रहें ताकि मसाले जले नहीं। जब मसाले तेल छोड़ने लगे तब आलू को नमक के पानी से निकाल कर मसाले में डाल दीजिये। अब इसे कम से कम 5 मिनट तक भूनें। - अब सब्जी में पानी और स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डालकर पकने दें। इसे फिर से लगभग 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि आलू को नरम होने तक पकाना है। इसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट मसाला आलू करी तैयार है। परोसने से पहले हरे धनिये से सजाकर रोटी या परांठे के साथ परोसें।
फालूदा आइसक्रीम देशी कुल्फी और गुलाब की चाशनी के साथ बनाई जाती है, जो मई-जून जैसी गर्मियों में भी राहत देती है। इस फालूदा में हमने सबजा के बीजों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें तुकमलंगा और स्वीट बेसिल भी कहा जाता है। साबजा के बीज गर्मी में लाभ प्रदान करते हैं, साथ ही पेट के कई रोगों जैसे कब्ज, पेट की जलन में भी लाभ पहुंचाते हैं।
दीपावली का त्योहार मिठाइयों से भरा होता है, इसे खूब बनाया जाता है और इसका खूब सेवन भी किया जाता है. अगर आपको मधुमेह की समस्या है तो यह मिठाई आपके लिए हानिकारक हो सकती है। अब भाई दूज का विशेष पर्व मनाया जाएगा। इसलिए यदि आप अपने भाई को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, तो बहनों को अपने प्यारे भाइयों के लिए चीनी मुक्त मिठाई बनानी चाहिए ताकि भाई के स्वास्थ्य को कोई खतरा न हो। यहां पढ़ें 4 खास रेसिपी-आसान शुगर-फ्री डेसर्ट रेसिपी
चना दाल और लौकी से बनी सरल, झटपट और पौष्टिक करी। स्टोवटॉप और इंस्टेंट पॉट दोनों निर्देश दिए गए हैं। यह करी शाकाहारी, लस मुक्त और आहार फाइबर और प्रोटीन में उच्च है।
मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
दाल बाटी और चूरमा
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.