Sweet

मशहूर पेड़े

मथुरा के पेड़े बनाने के लिए सामग्री-
-खोया-200 ग्राम
-चीनी- 3 चम्मच
-इलायची पाउडर - 1 चम्मच
-घी -1 चम्मच
-दूध - 3 चम्मच
-पाउडर शुगर - 1/4 कप

मथुरा के पेड़े बनाने का तरीका-
मथुरा के पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक गर्म पैन में खोया डालें। उसके बाद अब घी और चीनी डालकर लगातार हिलाते रहें। ध्यान रहे इस मिश्रण को तब तक अच्छी तरह से हिलाते रहें 

जब तक चीनी पिघल न जाएं। इसके बाद दूध डालकर लगातार लगातार हिलाएं, ताकि मिश्रण नीचे से न तो चिपके और जले। खोये को इतना भूने कि वह गोल्डन ब्राउन हो जाए।

साथ ही  पैन के किनारे छोड़ने लगे। जब ये मिश्रण पैन के बीच में इकठ्ठा होने लगे तब उसमे इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस तैयार मिक्सचर को गैस से उतार कर, प्लेट में डालें।

इसके बाद इसे ठंडा होने दें, हल्का गर्म रहने पर इस मिक्सचर को पेड़े के शेप देना शुरू करें।इन तैयार पेड़ों के बीचों बीच उंगली से हल्का प्रेशर लगाए। अब इन्हें पाउडर शुगर से कोट कर परोसे।


Related Posts
Vegetable

दही प्याज की सब्जी रेसिपी

गर्मियों में बनाएं दही प्याज की सब्जी, सभी को पसंद आएगी

South Indian

एग इडली

एग इडली बनाने के लिए सामग्री-
-अंडे – 8
-करी पत्ते – 2 डंठल
-लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
-नमक आवश्यतानुसार
-तेल – 2 टेबलस्पून
-हल्दी – ½ टीस्पून
-धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
-राई – 1 टीस्पून

Sweet

स्वस्थ ओटमील चॉकलेट चिप कुकीज में सामग्री

इस स्वस्थ दलिया चॉकलेट चिप कुकी नुस्खा के बारे में सबसे अच्छा हिस्सा? वे बनाने में आसान हैं, केवल 20 मिनट लगते हैं, एक कटोरी में बनते हैं और शायद आपके पास अपनी पेंट्री में उनके लिए सभी सामग्री पहले से ही है! आपको ज़रूरत होगी:

Sweet

मैंगो जेली पुडिंग

मैंगो जेली बनाने के लिए
मैंगो प्यूरी = ½ कप
पानी = 2 कप
चीनी = ¼ कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
पुडिंग बनाने के लिए
दूध = 2 कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
चीनी = 1/3 कप

Vegetable

कुंदरू की भुजिया का स्वाद लाजवाब है, इसे इस आसान तरीके से बनाएं

कुंदरू को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है। 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.