बहुत ही जायकेदार बनता है मटर का हलवा
आज मैं आपके लिए एक बहुत ही अच्छी और पोस्टिक से भरपूर रेसिपी लेकर आई हूँ। आज मैं आपको बताने जा रही हूं कि मटर का हलवा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाना कितना आसान है. मटर का हलवा आप अपने बच्चे या बूढ़े को भी दे सकते हैं. यह सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद डिश है। मटर का हलवा बनाने में अधिकतम 15 मिनिट का समय लगता है और यह बनकर तैयार है. तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं। इसे बनाने के लिए हमें चाहिए।
हलवा बनाने की सामग्री:-मटर के दाने – 500 ग्रामघी – 2-3 चम्मचदूध – 500 ग्रामचीनी – 150 ग्रामकिशमिश – 8-10बादाम – 8-10 कटा हुआनारियल बुरादा – 1/4 कपकाजू – 8-10 कटा हुआमावा – 1/2 कपइलाइची पाउडर –1/2 चम्मच
हलवा बनाने की विधि :-1. सबसे पहले मटर को निकाल कर अच्छे से धो कर छान लीजिये. 2. अब मटर को मिक्सर में डालिये और थोड़ा सा दूध डाल कर दरदरा पीस लीजिये.3. अब हमारे मटर के दाने पीसने के बाद यह कुछ इस तरह बन जाएगा. 4. अब गैस ऑन कर दें और उस पर एक पैन रखें और उसमें घी डालें. 5. घी के गर्म होने पर इसमें पिसे हुए मटर के दाने डालकर 5-7 मिनिट तक भून लीजिए.
6. फिर इसमें 1 चम्मच और घी डाल कर इसका पानी सूखने तक (8-10 मिनट) भूनते रहें. 7. फिर इसमें चीनी डाल दें और बचा हुआ दूध डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं. 8. अब इसमें किशमिश, काजू, बादाम और नारियल डाल कर मिला लें. 9. फिर इसमें मावा डालकर 2-3 मिनिट तक पकाएं. 10. फिर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें। 11. अब इसे प्याले में निकाल लीजिए और हमारा मटर का हलवा बनकर तैयार है.
पके आम, वेनिला कस्टर्ड पाउडर, क्रीम और ताजे फल से सजाए गए आम कस्टर्ड, दिखने में स्वादिष्ट।
अगर आप इन क्रिस्पी पनीर स्टफ्ड पोटैटो बॉल्स को किसी पार्टी या पार्टी में परोसते हैं, तो मुझे यकीन है कि सभी लोग, खासकर बच्चे, इन्हें पसंद करेंगे। ये कच्ची कुरकुरी बॉल्स पहले से तैयार की जा सकती हैं और ये एक महीने तक फ्रीजर में अच्छी रहती हैं।
बसंत पंचमी पर बेसन के लड्डू से बनाएं सबके मुंह को मीठा।
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
दाल बाटी और चूरमा
फ्रूट्स मोदक
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.