Vegetable

बेसन रवा डोसा

बेसन रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री
बेसन – डेढ़ कप
रवा – 1/4 कप
चावल का आटा – 1/4 कप
अजवाइन – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
तेल – 1/2 कप
नमक – स्वादानुसार

बेसन रवा डोसा बनाने की विधि
बेसन रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन डाल दें. इसके बाद इसमें रवा और चावल का आटा डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालकर मिला लें

फिर इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक डालें और फिर लगभग 2 कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इसे कुछ देर तक अच्छी तरह से फेंट लें जिससे इसके अंदर किसी तरह की गांठ ना रह जाए. अब घोल को इस तरह तैयार कर लें जैसा डोसे का घोल तैयार किया जाता है

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें. जब तवा अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो तवे के बीच में डोसे का बैटर डाल दें और उसे फैला लें. 

अब डोसे को तब तक भून लें जब तक कि वह क्रिस्पी ना हो जाए. इसके बाद डोसे को पलट दें और उसे दूसरी ओर से भी क्रिस्पी और सुनहरा होने तक रोस्ट करें. आपका स्वादिष्ट बेसन डोसा तैयार हो गया है. इसी तरह सारे बैटर से डोसे तैयार कर लें. बेसन रवा डोसे को चटनी के साथ सर्व करें.


Related Posts
Sweet

डोडा मिठाई रेसिपी

घर पर बनाएं डोडा मिठाई की इंस्टेंट रेसिपी

Vegetable

टमाटर चमन रेसिपी

एक बार घर पर ट्राई करें यह कश्मीरी डिश 'टमाटर चमन'

Pickle

चाट दही वड़ा के लिये इमली की खट्टी मीठी चटनी

चाट दही वड़ा के लिए इमली की खट्टी मीठी चटनी इमली के तैयार गूदे से जल्दी और आसानी से बनाई जा सकती है।

Vegetable

कड़ाही मशरूम मसाला पकाने की विधि

कढाई मशरूम कैसे बनाये

1) धनिये के बीज और सूखी मिर्च को मध्यम आंच पर सूखा भून लें। लगातार चलाते रहें। जैसे ही यह भुनेगा आपको धनिये के बीज की अच्छी सुगंध मिलेगी। मिर्च का रंग भी गहरा हो जाएगा। इसे किसी प्लेट या प्याले में निकाल लीजिए और पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए.

2) ठंडा होने के बाद, मसाला ग्राइंडर या कॉफी ग्राइंडर का उपयोग करके पाउडर में पीस लें।

3) एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। गरम होने पर कटे हुए प्याज़ डालें। खाना पकाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए थोड़ा नमक छिड़कें।

Rotee Paraatha

मसाला ऑनियन लच्छा पराठा

मसाला ऑनियन लच्छा पराठा बनाने का तरीका
सामग्री
गेहूं का आटा
प्याज पतली कटी हुई
नमक
लाल मिर्च पाउडर
अजवायन
चाट मसाला
जीरा
आमचूर
हल्दी
धनिया पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया
घी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.