पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री-आटा- 2 कपपनीर कद्दूकस- 1 कपउबला आलू कद्दूकस- 3/4 कपअदरक कद्दूकस-1 टी स्पूनहरी मिर्च - 2-3जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पूनधनिया पाउडर- 1/2 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पूनगरम मसाला- 1/4 टी स्पूनहरा धनिया कटा- 2 टेबलस्पूनपुदीना पत्ते कटे- 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)अमचूर- 1/2 टी स्पूनबटर/तेल- 2-3 टेबलस्पूननमक- स्वादानुसार
पनीर पराठा बनाने की विधि-पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा छानकर उसमें थोड़ा सा तेल, नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 20-25 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें।
अब एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और कसा हुआ आलू डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्री अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मसाले में पुदीना के पत्ते और अमचूर पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक मिक्स करके पराठे का मसाला तैयार कर लें।
इसके बाद आटे को एकबार फिर से गूंथकर उसकी लोइयां बना लें। अब तवे को मीडियम आंच पर गर्म करके लोई बेलकर पूरी के आकार की होने के बाद उसमें पनीर की तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बीच में लाकर स्टफिंग बंद कर दें। इसके बाद इसे गोले का आकार दें। अब इस गोले को हल्का सा दबाकर पराठे को गोलाकार बेल लें।
इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेकें। थोड़ी देर बाद पराठा पलटकर उसपर तेल लगाएं। पराठा तब तक सेकें जब तक कि दोनों तरफ से सुनहरा न हो जाए। इसके बाद पराठे को प्लेट में उतार लें। आपका स्वादिष्ट पनीर पराठा बनकर तैयार हैं। इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें।
घर पर बनाएँ बिलकुल रेस्टुरेंट जैसी अफगानी पनीर रेसिपी
इस स्वस्थ दलिया चॉकलेट चिप कुकी नुस्खा के बारे में सबसे अच्छा हिस्सा? वे बनाने में आसान हैं, केवल 20 मिनट लगते हैं, एक कटोरी में बनते हैं और शायद आपके पास अपनी पेंट्री में उनके लिए सभी सामग्री पहले से ही है! आपको ज़रूरत होगी:
फ्रूट्स मोदक
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Easy Recipe to make Sushi
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.