Vegetable

साबूदाने की टिक्की

घर पर बनाएं चटपटी तीखी साबूदाने की टिक्की

नवरात्रि व्रत के दौरान ज्यादातर घरों में फल खाने के लिए आलू, फल और कुट्टू के पकोड़े जैसी चीजें बनाकर खाई जाती हैं। लेकिन अगर आप इस नॉर्मल रूटीन से बोर हो चुके हैं तो इस बार नवरात्रि के व्रत में कुरकुरी साबूदाना टिक्की बनाएं और खाएं। नवरात्रि के व्रत में साबूदाने से बने व्यंजन खूब खाए और बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि साबूदाना न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है, बल्कि यह पचने में भी हल्का होता है। तो आइए जानते हैं कब तक बनती है ये टेस्टी साबूदाना टिक्की रेसिपी।

साबूदाना टिक्की बनाने के लिए सामग्री:-
  • साबूदाना 500ग्राम
  • ऑयल डेढ़ कप
  • उबला आलू 2
  • हरी मिर्च 3
  • धनिया पत्ता आधा कप
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • मूंगफली आधा कप

साबूदाना टिक्की बनाने की विधि:-
साबूदाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। दूसरी तरफ आलू को भी उबलने के लिए रख दें। जब साबूदाना अच्छे से भीग जाए और थोड़ा फूल जाए तो उसका पानी छानकर अलग कर लें। अब उबले हुए आलू को एक बड़े बर्तन में निकाल कर अच्छे से मैश कर लें।

इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और भीगा हुआ साबूदाना मिला लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। अब साबूदाने और आलू के मिश्रण से बनी छोटी टिक्की को तेल में सुनहरा और करारे होने तक तल लें। आप इन टिक्की को मूंगफली की चटनी या दही के साथ भी परोस सकते हैं।


Related Posts
Non-Vej

चिकन टिक्का मसाला

चिकन टिक्का मसाला एक बोनलेस चिकन रेसिपी है जो पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इस रेसिपी में चिकन के टुकड़ों को मसालों के साथ पीसकर ग्रेवी में पकाया जाता है।

Vegetable

डिल बिस्कुट के साथ स्प्रिंग वेजिटेबल पाई रेसिपी

वसंत सब्जियों का यह भाप से भरा, बिस्किट-टॉप वाला उत्सव चिकन पॉटी माइनस द चिकन जैसा है, और यह हर तरह से संतोषजनक है।


Rotee Paraatha

बाजार की तरह बनेगी तंदूरी नान,

तंदूरी नान बनाने से पहले जान लें आटा गूंथने के नुस्खे

Italian Food

होममेड पिज्जा

सूजी पिज्जा बनाने की सामग्री-
4 स्लाइस ब्राउन ब्रेड
1/2 प्याज
1/2 शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
आवश्यकता अनुसार नमक
4 बड़े चम्मच दही (दही)
आवश्यकता अनुसार लो फैट मोजरेला चीज़
1 कप सूजी
1/2 टमाटर
10 काले जैतून
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच ताजी क्रीम
1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल

Rice

मिनटों में सर्व करें पुदीना राइस

हर किसी को पसंद आएगा पुदीना राइस का स्वाद

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.