Vegetable

मसालेदार सोयाचैप करी रेसिपी

रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं मसालेदार सोयाचप करी

अगर आपका मन कुछ तीखा खाने का है तो आप घर पर भी रेस्टोरेंट स्टाइल में सोयाचप करी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको मसालों को अच्छे से पकाना होगा और कुछ बेसिक कुकिंग टिप्स का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं सोयाचप करी बनाने की विधि:-

सोयाचाप करी बनाने के लिए सामग्री:-
  • 5 सोयाबीन चाप स्टिक्स
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा हुआ एक प्याज
  • बारीक कटा हुआ एक टमाटर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • एक छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
  • बारीक कटी लहसुन की 5 कलियां 
  • बारीक कटी 2 हरी मिर्च
  • 2 बड़ी इलायची
  • एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

सोयाचप करी बनाने की विधि:-
आपको सोया चाप को पूरी तरह उबालने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन इसे 10 मिनट के लिए गर्म पानी में डुबो कर रखें। इसके बाद गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा और इलायची डालें। यह चाप की सुगंध और स्वाद दोनों को बढ़ा देगा। आप चाहें तो इलायची को स्किप भी कर सकते हैं। अब इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब प्याज सुनहरा हो जाए तो उसमें टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डाल दें।

टमाटर डालने के बाद इसे अच्छे से भून लें। जब टमाटर अच्छे से पक जाएं तो उसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं। इस ग्रेवी को ठंडा होने के बाद अब इसमें सोयाबीन चाप डाल दें। इसके बाद तवे को करीब 10 मिनट के लिए गैस पर रख दें और इस डिश को चैप स्टिक से पकने दें। जब ग्रेवी बनकर तैयार हो जाए तो इसमें हरा धनियां और क्रीम डालकर सर्व करें।


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.