घर पर कुट्टू के आटे से बनाएँ समोसे
नवरात्रि के व्रत में फल बनाने के लिए कुट्टू के आटे से बनी कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। आपने आज तक कई बार कुट्टू के आटे से बनी पूरियां-पकौड़े तो कई बार खाए होंगे, लेकिन इस नवरात्रि को रूटीन से हटकर ट्राई करें और कुट्टू के आटे से बने गर्मागर्म तीखे कुट्टू समोसे ट्राई करें। ये समोसे न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं, बल्कि व्रत रखने वाले का एनर्जी लेवल भी हाई रखते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनते हैं ये स्वादिष्ट कुट्टू के आटे के समोसे।
कुट्टू समोसा बनाने के लिए सामग्री:-1/2 कप कुट्टू का आटा1/2 कप सिंघाड़े का आटासेंधा नमक पानी जरूरत अनुसार4-5 मीडियम साइज के आलूथोड़े से काजू, किशमिश1 छोटा चम्मच जीरा1 छोटा चम्मच ताली मिर्चआटा गूंथने के लिए जरूरत अनुसार घी1/2 चम्मच नींबू का रस3-4 हरी मिर्चतलने के लिए मूंगफली का तेल
कुट्टू के समोसे बनाने की विधि:-कुट्टू समोसा बनाने के लिए सबसे पहले कुट्टू का आटा और सिंघाड़े का आटा घी में मिलाकर अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें पानी डालकर हल्का सख्त आटा गूंथ लें। अब इस आटे को कुछ देर के लिए अलग रख दें। अब आलू उबाल कर मैश कर लें। एक पैन में थोड़ा घी लें और उसमें जीरा डालें।
जीरा भुन जाने पर इसमें काजू, किशमिश आदि डाल दीजिए और फिर जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इसमें आलू और सेंधा नमक डाल दीजिए। गैस बंद कर दें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल बेल लें और फिर बीच में से काट कर सामान्य समोसे की तरह तिकोने आकार में मोड़ कर भर दें। अब समोसे को गरम तेल में फ्राई करके फ्रूट चटनी के साथ सर्व करें।
अगर आप गर्मी के मौसम में भोजन के साथ रायता बना रहे हैं, तो ककड़ी और टमाटर का एक अद्भुत रायता बनाएं। इस रायता को ठंडी ताजी दही, पुदीने की पत्तियों, काले नमक और करी पत्ते के साथ टमाटर के साथ मिला कर परोसें।
सूजी पीठा या सूजी रसगुल्ला। सूजी के स्वादिष्ट रसगुल्ले आज तक आपने केवल चने के रसगुल्ले के बारे में ही सुने होंगे, लेकिन जब आप सूजी के इस मसालेदार नरम रसगुल्ले को खाएंगे, तो आप गुलाब जामुन और छेना रसगुल्ला खाना भूल जाएंगे।
मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।
कश्मीरी फिरनी रेसिपी फिरनी एक मीठे व्यंजन के रूप में बहुत पसंद की जाती है।
Easy Recipe to make Sushi
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
दाल बाटी और चूरमा
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.