सामग्री - लौकी- दूध -मावा - घी- गुड़ या शक्कर- इलायची पाउडर
कैसे बनाएं - इसे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर साफ करें और फिर इसे छील लें। अब लौकी को कद्दूकस करें।
एक पैन में घी गर्म करें औऱ फिर इसमें लौकी डालें और इसे अच्छे से भून लें। इसे तब तक करना है जब तक की लौकी का सारा पानी सूख न जाए।
- अच्छे से लौकी भुन जाने के बाद इसमें दूध डालें और फिर इसे चलाते रहे।ऐसा तब तक करें जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
-अब इसमें मावा, गुड़/शक्कर डालें। इसी के साथ इलायची पाउडर भी डालें और अच्छे से चलाते रहें। इसे कम से कम 10 मिनट तक भूनें। अच्छे से भुन जाने के बाद हलवे को सर्व करें।
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.