South Indian

साउथ इंडियन व्यंजन बेसन अप्पे रेसिपी

जब भी हल्की भूख लगे तो तुरंत बेसन के अप्पे बना बनाएं।

खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। बेसन से बने अप्पे का स्वाद भी लाजवाब होता है। अप्पे आमतौर पर सूजी (रवा) से बनाए जाते हैं लेकिन अप्पे बेसन से भी आसानी से बनाए जा सकते हैं। अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो यह डिश आपके बहुत काम आ सकती है। कई बार ऐसा होता है कि लंच करने के बाद भी दिन में भूख लगने लगती है, ऐसे में कुछ ऐसा खाने की इच्छा होती है जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्कि पेट के लिए भी भारी हो। ऐसे में बेसन का अप्पे बनाकर खाया जा सकता है। बेसन के अप्पे एक आसान रेसिपी है और यह कुछ ही समय में तैयार हो जाती है। यह रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। आज हम आपको बेसन अप्पे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप घर पर ही इनका मजा ले सकते हैं।

बेसन अप्पे बनाने के लिए सामग्री:–
  • बेसन – 1 कप
  • राई – 1 टी स्पून
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पून
  • कढ़ी पत्ते – 7-8
  • नींबू रस – 1/4 टी स्पून
  • इनो पाउडर – 1 टी स्पून
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

बेसन के अप्पे बनाने की विधि:–
बेसन अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन डाल दें। अब बेसन में 2 चम्मच तेल, अदरक-मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा। जब घोल तैयार हो जाए तो इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद घोल में इनो पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए। अब अप्पे बनाने के लिए एक पैन लें और उसके प्रत्येक खाने में तेल की 2-3 बूँदें फैलाएं।

अब राई और करी पत्ता लें और उन्हें थोड़े से तेल में तल लें। अब इन्हें हर कप अप्पे में थोड़ा-थोड़ा करके डालें। इसके बाद अप्पे के प्यालों में बेसन का घोल भर दीजिए। इसके बाद इन्हें बेक होने के लिए रख दें। लगभग 5 मिनट तक अप्पों को पकने दें। इस दौरान अप्पों को पलटते रहें ताकि वे दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाएं। अब तले हुए अप्पों को एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल से अप्पे तैयार कर लीजिए। नाश्ते के लिए आपका स्वादिष्ट गरमा गरम बेसन अप्पे तैयार है।


Related Posts
Snacks

मिनी टैको बाइट्स

टैकोस एक बेहतरीन पार्टी फ़ूड है - फिलिंग और टॉपिंग पूरी तरह से अनुकूलन योग्य हैं, वे किफायती हैं, और हर कोई उन्हें पसंद करता है।

Healthy Food

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी बनाने की सामग्री- 
1 1/2 कप बाजरा
1 प्याज
2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
2 लौंग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 डंठल करी पत्ता
2 आलू
1 टमाटर
2 बड़े चम्मच घी
आवश्यकता अनुसार नमक
2 डैश हींग
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 तेज पत्ता

Sweet

बेकरी जैसी ब्राउनी

ब्राउनी बनाने की सामग्री- 
4 बड़े चम्मच कटी हुई डार्क चॉकलेट
6 बड़े चम्मच मैदा
6 बड़े चम्मच दूध
2 बड़े चम्मच मक्खन
4 चम्मच पिसी चीनी
1 चुटकी नमक

Vegetable

मलाई सोया छप करी रेसिपी

मलाई सोया चाप करी एक समृद्ध और मसालेदार सोया चाप रेसिपी है। सोया चाप को मलाईदार और हल्के मसालेदार स्वाद वाली मसाला ग्रेवी में पकाया जाता है जो कि मलाई या दूध की मलाई के साथ बनाई जाती है। परांठे, नान, रोटी, या पुलाव के साथ परोसने के लिए बिल्कुल सही।

South Indian

साउथ इंडियन व्यंजन बेसन अप्पे रेसिपी

जब भी हल्की भूख लगे तो तुरंत बेसन के अप्पे बना बनाएं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.