Sweet

कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा । Custard Powder Halwa Recipe | Custard Halwa Recipe

कस्टर्ड पाउडर से बना फ्रूट कस्टर्ड तो आपने बहुत ही बार खाया होगा, लेकिन कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा के बारे में शायद ही आप ने सुना होगा तो इसी लिए आज हम आप के लिए लाए है कस्टर्ड हलवा जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और हैल्दी है। इसी के साथ ये बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाता है।

आवश्यक सामग्री

चीनी- 2 कप (450 ग्राम)
वनीला कस्टर्ड पाउडर- 1 कप (100 ग्राम)
घी- ½ कप (100 ग्राम)
काजू- 2-3 बड़ी चम्मच
इलायची- ½ छोटी चम्मच
बादाम के टुकड़े- 2-3 बड़ी चम्मच

विधि


  1. कस्टर्ड हलवा बनाने के लिए 1 कप वनीला कस्टर्ड पाउडर ले कर उसमें 1 कप पानी डज्ञल कर चिकना घोल बना कर तैयार कर लीजिए।
  2. हलवे के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2 कप चीनी और 2 कप पानी डाल कर चीनी के पानी में घुलने तक पका लीजिए। चीनी में पानी के घुल जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब चाशनी को चलाते हुए कस्टर्ड पाउडर के घोल को थोड़ा-थोड़ा डाल दीजिए। अब आंच को मिडियम कर के घोल के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पका लीजिए।
  3. घोल के हल्का गाढ़ा हो जाने पर इसमें थोड़ा-थोड़ा घी डाल कर चलाते हुए पका लीजिए। हलवे के अच्छा गाढ़ा हो जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब इसमें 2-3 बड़ी चम्मच काजू और 1/2 छोटी चम्मच इलायची के बीज डाल कर मिलाते हुए पका लीजिए।
  4. अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे चिकना कर लीजिए। सभी चीजों के अच्छे से मिल जाने पर हलवे को चिकनी की हुई प्लेट में निकाल लीजिए। अब हलवे के ऊपर थोड़े से बादाम के टुकड़े डाल दीजिए आैर इसे 1 घंटे के लिए सेट हाने के लिए छोड़ दीजिए।
  5. एक घंटे बाद हलवे के सैट हो जाने पर चाकू से अपने पसंदीदा आकार में काट कर एक प्लेट में निकाल लीजिए। कस्टर्ड हलवा बन कर तैयार है। इस हलवे को चलाते हुए पकाने में लगभग 30 मिनट का समय लगा है। आप इसे फ्रिज में रख कर 15 दिन तक खा सकते है।




Related Posts
Snacks

रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर बनाएं दही के शोले, जानें आसान रेसिपी

दही के शोले बनाने की सामग्री- 
1/2 कप हंग कर्ड
3 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर
3 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
1 कप पनीर
3 बड़े चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकता अनुसार नमक
6 स्लाइस ब्रेड स्लाइस

Italian Food

व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी

व्हाइट सॉस पास्ता एक लोकप्रिय इटालियन रेसिपी है. ये एक स्वादिष्ट व्यंजन है. इसे बेबी कॉर्न, मशरूम और ताजी क्रीम के साथ बनाया जाता है. बच्चे इस व्यंजन को काफी पसंद करते हैं. इस स्वादिष्ट रेसिपी को खास मौकों पर भी बना सकते हैं. इसमें आप अपनी पंसद का कोई भी चीज़ इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप चिली फ्लेक्स से गार्निश कर सकते हैं. इसमें आप कई तरह की चीजों जैसे जलपेनो, जैतून और पीली शिमला मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस स्वादिष्ट और क्रीमी पास्ता रेसिपी को गार्लिक ब्रेड स्लाइस के साथ पेयर कर सकते हैं.

Vegetable

What are the best vegan recipes?

There are endless vegetarian formulas that are both tasty and nutritious. Here are a number of thoughts to induce you begun:


Vegetarian Chili:
This generous and flavorful chili is made with beans, vegetables, and flavors. It's easy to create and can be served with rice or dried up bread. To form it vegetarian, utilize vegetable broth rather than meat broth and skip the meat.

Snacks

घर आए मेहमान के लिए स्नैक्स में बनाएं पनीर फिंगर्स, अलग स्वाद रहेगा याद

पनीर फिंगर्स बनाने के लिए आपको चाहिए 

पनीर
बेसन 
अदरक-लहसुन पेस्ट
चाट मसाला
गरम मसाला
काली मिर्च पाउडर
काला नमक
जीरा पाउडर
आधा नींबू का रस
दही
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
ब्रेड क्रम्ब्स
तेल

Sweet

इस भाई दूज भाई के लिए बनाएं टेस्टी बेसन के लड्डू, नोट करें रेसिपी

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
-बेसन
-चीनी
-घी
-बादाम
-पिस्ता

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.