Sweet

छठ पूजा पर खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री-
-250 ग्राम गेंहू का आटा
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- तेल तलने के लिए
- बारीक कटे मेवे
- एक बड़ा चम्मच देसी घी ( मोयन के लिए)
- सूखे नारियल का बुरादा
- गुड़

ठेकुआ बनाने की विधि-
ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। फिर इस गर्म पानी में गुड़ डालकर पिघलाने के बाद इस पानी को छान लें। इस पानी को छान लेने से गुड़ का पानी बिल्कुल साफ हो जाता है। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बड़ी परात में गेंहू का आटा छानकर रख लें।

 फिर इसमे सूखे नारियल का बुरादा मिला दें। साथ में बारीक कटे मेवे और इलायची पाउडर डाल दें। अगर आप वनीला एसेंस की महक चाहती हैं तो दो बूंद डाल सकती हैं। अब इस आटे को मिक्स करें और गुड़ के पानी की सहायता से गूंथे।

आटे को बिल्कुल टाइट गूंथना है। जिससे कि ठेकुए बिल्कुल खस्ता बनकर तैयार हों। आटे को गूंथने के बाद छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो ठेकुए को इसमे तलें। 

ठेकुए को सांचे की मदद से मनचाहा आकार दें। धीमी आंच पर सुनहरे ठेकुए तलें। आपके टेस्टी ठेकुए बनकर तैयार हैं आप चाहे तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों तक स्टोर करके भी रख सकती हैं। 


Related Posts
Chinese Food

Macaroni Recipe



material:


1 pound macaroni pasta
4 tablespoons butter
4 tbsp flour
2 cups milk
2 cups shredded cheddar cheese
salt and pepper to taste

Pickle

चटपटा एलोवेरा का अचार

एलोवेरा का अचार आपकी सेहत के लिए होता है फायदेमंद

Rotee Paraatha

मूली पराठा रेसिपी | मूली पराठा रेसिपी | पंजाबी मूल के परांठे

मूली पराठा रेसिपी | मूली पराठा रेसिपी | विस्तृत फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ पंजाबी मूली के पराठे। मूल रूप से, भारतीय भरवां फ्लैट ब्रेड को कद्दूकस और मसालेदार मूली से भरा जाता है।

पंजाबी मूल के पराठा | मूली पराठा रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो रेसिपी के साथ। मूली पराठा एक पारंपरिक पंजाबी व्यंजन है जिसे आमतौर पर मक्खन, दही और अचार के साथ परोसा जाता है। स्वादिष्ट करी के साथ परोसे जाने पर ये विदेशी भरवां पराठे दिव्य हो सकते हैं। जबकि, इसे आमतौर पर नाश्ते के दौरान परोसा जाता है। लेकिन लंच और डिनर में भी इसका सेवन किया जा सकता है।

Snacks

क्रिस्पी मसाला कॉर्न

मसाला कॉर्न रेसिपी बनाने के लिए सामग्री- 
2 कप कॉर्न
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 कप नींबू का रस
आवश्यकता अनुसार नमक
1 मुट्ठी हरा धनिया
4 चम्मच मक्खन
2 चम्मच मिर्च पाउडर
1 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
3 हरी मिर्च

Sweet

एप्पल कस्टर्ड

एप्पल कस्टर्ड बनाने की सामग्री- 
1 सेब
1/4 कप कस्टर्ड पाउडर
1/2 लीटर दूध
1/4 कप चीनी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.