Sweet

ठंडाई के लड्डू

समर वैकेशन पर बनाएं ठंडाई के लड्डू

आपने समर वैकेशन पर कई बार ठंडाई पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी ठंडाई के लड्डू खाए हैं? अगर नहीं? तो देर किस बात की, ट्राई करें इस समर वैकेशन में एक अलग रेसिपी, ठंडाई के लड्डू।

ठंडाई के लड्डू बनाने की सामग्री-
  • 1/4 कप काजू
  • 1/4 कप बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज
  • 1 बड़ा चम्मच खस खस
  • 2 बडे चम्मच घी
  • 1 कप दूध पाउडर
  • 2/3 कप शक्कर
  • 1/4 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच दाल चीनी पाउडर
  • चुटकीभर जायफल पाउडर
  • चुटकीभर केसर

ठंडाई के लड्डू बनाने की विधि:-
ठंडाई के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में बादाम, और दूसरे बाउल में खरबूजे, खसखस और काजू को 3 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोने के लिए रख दें। केसर को गर्म दूध में भिगो दें। 3 घंटे बाद बादाम का छिलका हटा दें। काजू, खसखस और खरबूजे को मिक्सर जार में छान कर बादाम के साथ डाल दीजिए। इसके साथ ही केसर वाला दूध और चीनी डालकर पीस लें। इस मिश्रण को एक पैन में निकाल लें।

इसमें मिल्क पाउडर और घी डालें। गैस को मध्यम आंच पर रखें और मिश्रण को चलाते रहें। पैन में मिश्रण भूनने पर घी अलग होने लगेगा। अब इसमें सौंफ पाउडर, काली मिर्च पाउडर, इलाइची पाउडर, जायफल पाउडर और दालचीनी पाउडर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें। जब मिश्रण हल्का गर्म हो जाए तब हथेली पर घी लगाकर लड्डू बना लें। इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर 4 से 5 दिन के लिए फ्रिज में रख दें।


Related Posts
Italian Food

पिज्जा - बिना यीस्ट का

पिज्जा आमतौर पर यीस्ट से आटा बनाकर बनाया जाता है, लेकिन बहुत से लोग यीस्ट का उपयोग नहीं करते हैं या यदि खमीर उपलब्ध नहीं है, तो हम यीस्ट के बिना पिज्जा बना सकते हैं। बिना यीस्ट के पिज्जा भी लगभग उतना ही अच्छा बनाया जाता है जितना कि यीस्ट को मिलाकर बनाया गया पिज्जा।

Snacks

चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो बनाएं मेथी पापड़ी

चटपटी मैथी पापड़ी बनाने के लिए सामग्री- 
कसूरी मैथी 1 बड़ा चम्मच, 
मैदा 150 ग्राम
अदरक 
हरी मिर्च 5-6
अजवायन 1 छोटा चम्मच
मीठा सोडा 1/4 चम्मच
बेसन 200 ग्राम
नमक स्वादानुसार

Vegetable

लंच में कुछ अच्छा खाने का है मन तो ट्राई करें कड़ाही पनीर की ये टेस्टी रेसिपी

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-500 ग्राम पनीर, तला हुआ
-3-4 टुकड़े हरी मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
-1 टी स्पून अदरक पेस्ट
-1/2 टी स्पून दही
-1/4 कप तेल
-2 टी स्पून जीरा
-2 टुकड़े तेजपत्ता
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 टेबल स्पून नमक
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पत्ती

Sweet

खसखस का हलवा रेसिपी

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है खसखस ​​का हलवा

Sweet

स्वस्थ ओटमील चॉकलेट चिप कुकीज में सामग्री

इस स्वस्थ दलिया चॉकलेट चिप कुकी नुस्खा के बारे में सबसे अच्छा हिस्सा? वे बनाने में आसान हैं, केवल 20 मिनट लगते हैं, एक कटोरी में बनते हैं और शायद आपके पास अपनी पेंट्री में उनके लिए सभी सामग्री पहले से ही है! आपको ज़रूरत होगी:

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.