अगर आपके बच्चे सब्जियां देखकर नाक सिकोड़ते हैं तो उनके खाने में परोसें वेज कोफ्ता की लाजवाब रेसिपी
बच्चे सब्जियों को देखते ही अपनी नाक सिकोड़ लेते हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर आप उन्हें सब्जियां नहीं खिला पा रहे हैं तो आज एक बार और कोशिश करें। आज रात के खाने में वेज कोफ्ते बनाएं। वेज कोफ्ता करी के अलावा एक या दो कोफ्ते बॉल्स भी अलग से चटनी के साथ खाने के लिए दिए जा सकते हैं। वेज कोफ्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आप इसे जैतून के तेल में भी बना सकते हैं। जानिए इसे बनाने का तरीका:-
कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री में चाहिए:-1 बारीक कटा प्याजआधा छोटा कप बारीक कटी पत्ता गोभीआधा छोटा कप बारीक कटी फूल गोभीआधा कटोरी बारीक कटी गाजर2 बारीक कटी हरी मिर्च1 छोटा टुकड़ा बारीक कटी अदरकआधा कप बेसनआधा चम्मच जीरा पाउडरआधा चम्मच लाल मिर्चआधा चम्मच चाट मसालाआधा चम्मच धनिया पाउडर1 चम्मच नींबू का रसस्वादानुसार नमक2 चम्मच बारीक कटा हरा धनियातेल
कोफ्ते की ग्रेवी के लिए सामग्री में चाहिए:-2 बारीक कटा प्याज2 बारीक कटे टमाटर या 1 कप टमाटर की प्यूरीआधा चम्मच बारीक कटी अदरक2 चम्मच तेल1 चम्मच लाल मिर्च पाउडरआधा चम्मच हल्दी पाउडरआधा चम्मच धनिया पाउडरआधा चम्मच चाट मसालाआधा चम्मच सब्जी मसालाआधा चम्मच गरम मसालास्वादनुसार नमकबारीक कटा हरा धनिया1 चुटकी हींग1 चम्मच जीरा1 साबुत लाल मिर्च
वेज कोफ्ता बनाने की विधि:-कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को धो लें। या तो इन्हें बारीक काट लें या प्याज, पत्ता गोभी, गाजर आदि को मिक्सर में दरदरा पीस लें। सब्जियों से अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब एक बाउल लें और उसमें बेसन डालें। 1 छोटा चम्मच तेल डालकर सब्जियां डालें। अब इसमें मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, नींबू का रस डालकर मिलाएं। इस मिश्रण में नमक डालकर कोफ्ते के गोले बना लें। - अब एक पैन या कड़ाही लें और उसे गैस पर रख दें। इसमें कोफ्ते के गोले तलने के लिए तेल डालिये। इसमें कोफ्ते तलें। सारे कोफ्ते तलने के बाद एक तरफ रख दें। अब कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालिये और एक चुटकी हींग, 1 चम्मच जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल कर चटकने दीजिये।आप इसमें साबुत मसाले जैसे दालचीनी, साबुत काली मिर्च, साबुत धनिया, तेजपत्ता आदि भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसमें प्याज डालकर भूनें। प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर पकाएं। अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और ग्रेवी को पकने दें। इसमें चाट मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालें। कुछ देर पकने के बाद इसमें गरम मसाला मिला लें। अब कोफ्ते और बारीक कटा हरा धनिया डालकर प्याले में निकाल लीजिए। इस सब्जी में मखाना और काजू भी मिला सकते हैं। इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें।
आज हम आलू चाट को क्रिस्पी आलू चाट और हरी धनिया और मीठी चटनी के साथ बनाते हैं।
बहुत से ऐसे लोग होते है जिसे करेले का सब्जी जो आपको बहुत पसंद आएगी।
लौकी/घिया को लौकी या ओपो स्क्वैश के नाम से भी जाना जाता है, इसका उपयोग तली हुई पकौड़ी बनाने के लिए किया जाता है और फिर इसे एक तीखी टमाटर आधारित ग्रेवी में मिलाया जाता है। पूरी करी हल्की मसालेदार होती है और टमाटर के कारण इसका स्वाद अच्छा और हल्का तीखा होता है। करी के साथ कोफ्ते वास्तव में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
सामग्री
अंडेप्याज बारीक कटा हुआटमाटर बारीक कटा हुआअदरक-लहसुन का पेस्टहरी मिर्च-कटीहरा धनियाघीदहीजीरागरम मसाला या चिकन मसालालाल मिर्च- पिसीहल्दीपिसा धनियानमकहरी इलायचीबड़ी इलायचीतेज पत्ता
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
Easy Recipe to make Sushi
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.