घर पर बनाएँ लाजवाब गुजराती लीलवा कचौरी रेसिपी
गुजराती डिश ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आपने कभी न कभी गुजराती फाफड़ा, खाखरा, ढोकला का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने गुजराती लीलवा कचौरी का स्वाद चखा है? लिलवा कचौरी का एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसे विशेष रूप से हरी तुअर और मटर के साथ तैयार किया जाता है। अगर आपको गुजराती खाने का स्वाद पसंद है और आप कुछ गुजराती डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो लिलवा कचौरी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह डिश बनाने में आसान है और स्वाद से भरपूर है।
लिलवा कचौरी बनाने के लिए सामग्री:-स्टफिंग के लिए:-हरी तु्अर – 1/2 किलोमटर के दाने – 1/2 कपतिल – 1 टी स्पूनहरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पूनजीरा – 1/2 टी स्पूनसूखा नारियल बूरा – 4 टेबलस्पूनकाजू, किशमिश – 1/2 कपचीनी – 1 टी स्पूनहींग – 1 चुटकीबेकिंग सोडा – 1 चुटकीहरा लहसुन कटा – 1/2 कपहरा धनिया कटा – 1/2 कपनींबू रस – 1 टी स्पूनगरम मसाला – 1 टी स्पूनआटे के लिए:-मैदा – 2 कपगेहूं आटा – 1/2 कपनींबू रस – 1/2 टी स्पूनकाली नमक – 1/2 टी स्पूनतेल – 2 टेबलस्पूननमक – स्वादानुसार
लीलवा कचौरी बनाने की विधि:-लीलवा कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले हरी तुअर लें और उसे साफ कर लें। इसके बाद इन्हें मटर के साथ मिलाकर दरदरा पीस लें। अब इस पेस्ट को प्याले में निकाल कर अलग रख लें। अब एक प्याले में मैदा और गेहूं का आटा डालिये और दोनों को अच्छी तरह मिला लीजिये। इसमें काला नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आटे में नींबू का रस मिलाकर परांठे के आटे की तरह गूंद लें। - इसके बाद आटे को कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड के लिए पकने दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें अरहर और मटर का पेस्ट डाल कर कलछी की सहायता से अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर 10/12 मिनट तक पकने दें।
अब इस मिश्रण में हरी मिर्च का पेस्ट, चीनी, कटा हरा धनिया, गरम मसाला और कटा हुआ हरा लहसुन, नारियल पाउडर, काजू, किशमिश और तिल डालकर एक कलछी की सहायता से इन सबको अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद स्टफिंग में नींबू का रस मिलाकर उनके छोटे-छोटे गोले बना लें। अब आटे की समान अनुपात में लोई बना लें। इसके बाद इन्हें पूरी के आकार में बेल लें और इसमें स्टफिंग बॉल रख दें। इस तरह से सभी बॉल्स को बेल कर बॉल्स तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल के गरम होने पर इसमें लिलवा कचौरी के गोले हल्के से दबा कर तलने के लिए डाल दीजिए। जब कचौरी दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तो कचौरियों को प्याले में निकाल लीजिए। इसी तरह सारी कचौरी नीचे की तरफ है। आपकी स्वादिष्ट कचौरी बनकर तैयार है। इन्हें टोमैटो सॉस, चटनी के साथ सर्व करें।
टमाटर की मीठी चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है और पराठों, पूरियों, चपातियों, कचौरी आदि के स्वाद को बढ़ाती है।
Description: Master 15 quick and delicious evening tea-time snacks ready in under 15 minutes. Perfect recipes for unexpected guests or daily cravings with pantry staples.
स्ट्रीट स्टाइल मंचूरियन, होगा सीजन का मजा दोगुना
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Easy Recipe to make Sushi
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.