Vegetable

तिरंगा इडली

तिरंगा इडली बनाने के लिए सामग्री-
-175 ग्राम इडली राइस
-75 ग्राम धुली उड़द दाल
-10 ग्राम नमक
-15 ग्राम कैरेट प्यूरी
-25 ग्राम उबली हुई पालक की प्यूरी

तिरंगा इडली बनाने की विधि-
तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल और चावल को 2 घंटे पहले भिगोने के बाद उसे ग्राइंडर में पीसकर उसका स्मूद पेस्ट बना लें। 

अब इस बैटर को ग्राइंडर से निकाल कर 12 घंटे के लिए खमीर उठाने के लिए रख दें। जब इस बैटर से खमीर उठ जाए तो बैटर को 3 भागों में बांटकर एक पार्ट में गाजर की प्यूरी और दूसरे भाग में पालक की प्यूरी डालें।

इससे इडली में ऑरेंज और ग्रीन रंग आ जाएगा। अब इडली मोल्ड में पहले रेड बैटर फिर व्हाइट बैटर और फिर ग्रीन बैटर डालें। इसे लगभग 20 मिनट तक स्टीम करें।

इडली बनने के बाद इसे कोकोनट चटनी या हरी धनिया की चटपटी चटनी के साथ परोसें।


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.