Vegetable

मावा गुजिया रेसिपी

होली त्योहार पर बनाएँ मावा गुजिया, कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। 

पारंपरिक खाद्य व्यंजनों में से एक है जो किसी भी त्योहार का मजा दोगुना कर देता है, वह है गुझिया। होली पर कई घरों में गुझिया बनाने की परंपरा है। रंगों से भरा यह त्योहार इस साल 19 मार्च को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस बार घर पर मीठी गुझिया बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको मावा गुजिया बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। गुजिया कई तरह से बनाई जाती है। कोई इसकी फिलिंग में सूजी का इस्तेमाल करता है तो कोई इसमें मावा भरता है। मावा गुजिया बनाने के लिए इसकी बाहरी परत मैदे से तैयार की जाती है और मावा और सूखे मेवों से तैयार फिलिंग का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो होली के दिन घर में कई तरह के खाने-पीने की चीजें बनाई जाती हैं। लेकिन मावा गुजिया का स्वाद ही अलग होता है। अगर आप भी इसे बनाना चाहते हैं तो हमारे आसान स्टेप्स को फॉलो करें। इससे स्वादिष्ट मावा गुजिया आसानी से बन कर तैयार हो जाती है।

मावा गुजिया बनाने के लिए सामग्री:–
  • मैदा – 2 कटोरी
  • मावा (खोया) – 1 कटोरी
  • चीनी – 2 कटोरी
  • घी – 1 कटोरी
  • बादाम कद्दूकस – 1 टी स्पून
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • पानी

मावा गुजिया बनाने की विधि:–
इस बार होली के मौके पर मावा गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लेकर घी और पानी की सहायता से अच्छी तरह गूंद लें। इसके बाद आटे को करीब 1/2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस बीच, गुझिया में भरने के लिए स्टफिंग तैयार करना शुरू कर दें। सबसे पहले मावा लें और उसे धीमी आंच पर एक पैन में तल लें। कुछ देर बाद जब मावा का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें और मावा को ठंडा होने के लिए रख दें। मावा ठंडा होने पर इसमें कटे हुए बादाम, इलाइची पाउडर और एक कप चीनी डाल दीजिए। अब मैदे का आटा लेकर उसे एक बार और गूंद लें। इसके बाद इसके गोले बनाकर पूरी की तरह बेल लें। इसके बाद इसमें तैयार फिलिंग भरें। अब बेले हुए आटे के किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर एक तरफ से उठाकर दूसरे सिरे से मिला लें।

इसके बाद गुजिया को चारों तरफ से बंद कर दें। अब गुजिया के किनारों को फैंसी कटर की मदद से आकार दें। इसी तरह सारी गुजिया तैयार कर लीजिये। अब एक पैन में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद तैयार गुझिया को घी में तल लें। गुझिया को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये। अब एक बर्तन लें और उसमें एक कप चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर गैस पर रख दें। चाशनी बनकर तैयार हो जाने पर इसमें तली हुई मावा गुजिया डाल कर 2-3 मिनिट के लिए डुबा दीजिए। इसके बाद गुझिया को एक प्लेट में रख लें। इन्हें तब तक रखें जब तक चाशनी अच्छी तरह सूख न जाए। जब सारी गुजिया पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। मावा गुजिया का स्वाद आप चाहें तो बनाने के तुरंत बाद ले सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

घर पर बनायें बनाएँ गाजर-पत्तागोभी वड़ा

गाजर और पत्ता गोभी दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

Healthy Food

रोजाना अलसी खाने के 10 फायदे शायद आप नहीं जानते होंगे

शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन अलसी के छोटे-छोटे बीजों में छिपा है सेहत का बड़ा राज। यदि आप पहले से नहीं जानते हैं, तो जानने के लिए आज ही पढ़ें। अलसी के 10 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ रोजाना सुबह और रात में एक चम्मच अलसी का सेवन करने से आप पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। इसे पानी के साथ मसल कर भी लिया जा सकता है। 2 अलसी या ये छोटे भूरे-काले बीज आपको हृदय रोग से बचाते हैं। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए स्वाभाविक रूप से काम करता है। नतीजतन, हृदय की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है, रक्त प्रवाह में सुधार होता है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना नगण्य हो जाती है


Vegetable

लंच में कुछ अच्छा खाने का है मन तो ट्राई करें कड़ाही पनीर की ये टेस्टी रेसिपी

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-500 ग्राम पनीर, तला हुआ
-3-4 टुकड़े हरी मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
-1 टी स्पून अदरक पेस्ट
-1/2 टी स्पून दही
-1/4 कप तेल
-2 टी स्पून जीरा
-2 टुकड़े तेजपत्ता
-1/2 टी स्पून हल्दी
-1 टेबल स्पून नमक
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
-1 टेबल स्पून धनिया पत्ती

Vegetable

सब्जी पुलाव

 पसंद की सब्जियों से बना सरल और आसान एक-पॉट भोजन रेसिपी। कई प्रकार की विविधताएँ और स्वाद वाली पुलाव रेसिपी हैं, लेकिन यह सब्जियों के संयोजन के साथ बनाई गई एक मूल रेसिपी है। यह दोपहर और रात के खाने के लिए एक आदर्श भोजन है और इसे रायता या दाल रेसिपी के किसी भी विकल्प के साथ परोसा जा सकता है।

Snacks

बारिश के मौसम में चाय का मजा डबल करने के लिए बनाएं आलू का चीला, जानें बनाने का आसान तरीका

आलू चीला बनाने की सामग्री- 
1 बड़ा आलू
1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा
1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल
1/2 मध्यम प्याज
1 हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच बेसन (बेसन)
 नमक

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.