Vegetable

प्याज भाजी बनाने की आसान रेसिपी

घर पर कोई सब्जी न हो तो आप प्याज की भाजी तैयार कर सकते हैं।

प्याज की भाजी कई लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है। अगर आप रूटीन में एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं तो मुंह का स्वाद बदलने के लिए प्याज भाजी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि घर में सब्जी ही नहीं है, ऐसे में भी प्याज सब्जी के रूप में एक बेहतर विकल्प है। अगर आप भी प्याज भाजी खाना पसंद करते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो करके आप बहुत ही कम समय में स्वादिष्ट प्याज भाजी तैयार कर सकते हैं.

प्याज की भाजी बनाने के लिए सामग्री:-
  • प्याज कटी – 1/2 किलो
  • धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी – 2
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • मूंगफली/सरसों का तेल – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

प्याज की सब्जी बनाने की विधि:-
प्याज भाजी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लेकर उसे काट लें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मध्यम आंच पर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. तेल के गरम होते ही हरी मिर्च डाल कर तड़कने दें। इसके बाद कटे हुए प्याज को तेल में डाल कर कलछी की मदद से चलाते हुए भूनें। जब प्याज का रंग हल्का सा बदलने लगे तब इसमें हल्दी पाउडर डाल कर कलछी से अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए।

इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. प्याज़ की सब्जी का मसाला तवे पर न लगे इसके लिए भाजी में थोडा़ सा पानी छिड़कें. - इसके बाद मसालों को करीब 5 मिनट तक अच्छे से पकने दें. इसके बाद सब्जी में थोड़ा और पानी छिड़क कर 2 से 3 मिनिट ढककर पकने दीजिए. इस तरह आपकी स्वादिष्ट प्याज भाजी तैयार है। गरमागरम सर्व करें।


Related Posts
Vegetable

गोबी मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

गोबी मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड रेसिपी है जो लोकप्रिय चीनी मंचूरियन व्यंजनों का अनुकूलन है। मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी को आम तौर पर अन्य भारतीय चीनी व्यंजन चावल व्यंजनों के साथ साइड डिश या ग्रेवी के रूप में परोसा जाता है।

Vegetable

वेजिटेबल पिज़्ज़ा रेसिपी

वेजिटेबल पिज़्ज़ा रेसिपी पिज़्ज़ा प्रेमियों के लिए झटपट और आसान स्नैक ट्रीट है, इसे बस घर का बना पिज़्ज़ा आटा, कटी हुई सब्ज़ियाँ और मोज़ेरेला चीज़ के साथ बनाया जाता है। आप कटी हुई सब्जियों और पनीर के किसी भी संयोजन का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके परिवार को पसंद हो।

Pickle

पत्ता गोभी, मूली, गाजर का अचार बनाने की घरेलू विधि।

फरवरी के आखिरी हफ्ते में आप मिक्स अचार बना सकते हैं। 

Sweet

घर का बना अंजीर न्यूटन नुस्खा

मूल की तरह, मेरे घर का बना फिग न्यूटन बहुत अच्छा लगता है। केकी कुकी को शहद और ब्राउन शुगर के साथ हल्का मीठा किया जाता है, जबकि फिलिंग खुद सूखे अंजीर, सादे सेब की चटनी और ताजे संतरे के रस से ज्यादा कुछ नहीं होती है।

Vegetable

मलाई सोया छप करी रेसिपी

मलाई सोया चाप करी एक समृद्ध और मसालेदार सोया चाप रेसिपी है। सोया चाप को मलाईदार और हल्के मसालेदार स्वाद वाली मसाला ग्रेवी में पकाया जाता है जो कि मलाई या दूध की मलाई के साथ बनाई जाती है। परांठे, नान, रोटी, या पुलाव के साथ परोसने के लिए बिल्कुल सही।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.