नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए सामग्री--दो पैकेट नूडल्स-दो उबले आलू मैश किए हुए-चार बड़े चम्मच मैदा-दो पैकेट नूडल्स मसाला-दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई-एक इंच अदरक का टुकड़ा-आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई-दो-तीन बड़ी चम्मच हरा धनियाबारीक कटा हुआ-एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर-नमक (स्वादानुसार)-रिफाइंड ऑयल (तलने के लिए)
नूडल्स बॉल्स बनाने का तरीका-नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करके उसमें दो कप पानी उबाल लें, फिर जब पानी में उबाल आ जाए तो उसमें डेढ़ पैकेट नूडल्स डालकर उन्हें हल्का नर्म होने तक पकने दें। दो मिनट बाद गैस बंद करके नूडल्स को छान दें। अब नूडल्स को मैश किए हुए आलूओं के साथ एक कटोरे में डालकर मिला लें।
अब इस मिश्रण में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नूडल्स मसाला, नमक और हरा धनिया मिला लें। इसके बाद एक कटोरे में मैदा लेकर उसमें थोड़ा पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें। इस घोल में थोड़ा नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर एक जगह रख दें।
अब आधा पैकेट बचे सूखे नूडल्स को तोड़कर एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद तैयार नूडल्स के मिश्रण को हाथ में लेकर गोल आकार दें और उसे मैदे वाले घोल में डुबोकर नूडल्स के सूखे टुकड़ों में लपेट लें। ऐसे ही सारे नूडल्स बॉल्स तैयार कर लें।
अब एक कढ़ाही में मध्यम आंच पर रिफाइंड ऑयल गर्म करके उसमें तैयार नूडल्स बॉल्स को गोल्डन ब्राउन करने तक तलें। जब सारे नूडल्स बॉल्स अच्छे से तल जाए तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
Description: Discover practical balanced diet meal ideas for breakfast, lunch, and dinner. Learn how to create nutritious, delicious meals that fuel your body without complicated recipes or bland food.
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री- -गाय का दूध- 1 गिलास -गाय का दही- 1 गिलास -गाय का घी- 1 चम्मच-शहद- 3 चम्मच-मिश्री अथवा शक्कर- स्वादानुसार-कटे हुए तुलसी के पत्ते- 10-कटे हुए मखाने- ड्राई फ्रूट्स - 20
आज हम आलू चाट को क्रिस्पी आलू चाट और हरी धनिया और मीठी चटनी के साथ बनाते हैं।
राजस्थानी मिर्च वड़ा भुने हुए आलू के मसाले को गाढ़ी मसालेदार मिर्च के साथ भरकर और बेसन के घोल को तल कर बनाया जाता है। इसे धनिया पुदीने की चटनी या टमाटर सॉस के साथ कभी भी सर्व करें।
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
फ्रूट्स मोदक
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.