गुड़ की रोटी बनाने के लिए सामग्री-गेहूं आटा- 1 कपबेसन- 3 टी स्पूनतेल-जरुरत के अनुसारगुड़- आधा कटोरीतिल- 3 टी स्पून
गुड़ की रोटी बनाने की विधि-गुड़ की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले तिल साफ करके धीमी आंच पर सेक लें। जब तिल हल्के सुनहरे होने लगे तो उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालकर उसमें बेसन को मीडियम आंच पर हल्का भूरा होने तक भूनें।
बेसन भूनने के बाद गुड़ को कूटकर उसके बारीक टुकड़े करके एक गहरे तले वाले बर्तन में भुने हुए बेसन, तिल के साथ डाल दें। अब तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके उसकी पीठी तैयार कर लें।
अब एक बर्तन में आटा लेकर उसमें थोड़ा सा पानी और चुटकीभर नमक डालकर मिक्स करते हुए आटा गूंथ लें। इस आटे से लोइयां बनाकर उसे थोड़ा सा बेल लें। लोई के ऊपर गुड़ की पीठी की एक लोई रखें और उसके बाद आटे की एक ओर लोई को बढ़ा कर पीठी के ऊपर रखें।
अब हल्के हाथों से इन्हें बेल लें और एक तवे पर रोटी डालकर उसे बिना घी लगाए दोनों तरफ से सेंक लें। इस तरह एक-एक करके गुड़ की पीठी से सारी रोटियां बना लें।आप इस रोटी को घी के साथ दिन में स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।
कच्चे आम और मसालों से बनी इस चटनी का स्वाद बहुत दिलचस्प है। आप इस चटनी को कचौरी, समोसे, पकोड़े या खाने के साथ परोस सकते हैं।
घर पर बनाएँ बिलकुल रेस्टुरेंट जैसी अफगानी पनीर रेसिपी
गर्मियों में ले सकते हैं ड्राई फ्रूट्स की ठंडाई का मजा
आंवले का अचार आप बहुत आसानी से और जल्दी बना सकते हैं। जो स्वाद में बहुत ही लाजवाब है।
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
फ्रूट्स मोदक
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
Easy Recipe to make Sushi
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.