मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए जरूरी सामग्री--बैटर के लिए आधा कप मैदा- तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर- अदरक-लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच काली मिर्च- सोया सॉस -आधा कप पानी-250 ग्राम मशरूम- हरे प्याज बारीक कटे हुए- हरी मिर्च बारीक कटी हुई- दो लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई- अदरक बारीक कटा हुआ- काली मिर्च का पाउडर- सोया सॉस- शिमला मिर्च टुकड़ों में कटी हुई
मशरूम मंचूरियन बनाने की विधि-मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार कर लें। इसके लिए एक कटोरी में बैटर के सारे मिश्रण को डालने के बाद मैदा, कॉर्नफ्लोर को मिक्स करें। इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में काली मिर्च का पाउडर और सोया सॉस मिलाकर पानी डालें।
घोल को ना ज्यादा पतला करें और ना ही ज्यादा गाढ़ा। मशरूम अच्छी तरह से पोंछ लें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर लें। मशरूम को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालकर मघ्यम आंच पर सुनहरा होनें तक तलें। इसी तरह सारे मशरूम तलकर अलग रख लें। अब एक दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें कटा हुआ प्याज सुनहरा होने तक भूने।
इसके बाद इसमे कटा हुआ हरा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन सारे कटे हुए पत्ते डालकर धीमी आंच पर भून लें। अब काली मिर्च का पाउडर, नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर सोया सॉस डाल दें। अगर आप ग्रेवी वाला मंचूरियन चाहते हैं तो थोड़ा सा पानी डालकर ढककर पकाएं।
जब पानी पककर गाढ़ा हो जाए तो इसमे तले हुए सारे मशरूम डालकर अच्छी तरह मिक्स करके करीब तीन से चार मिनट ढककर पकाएं। आपका टेस्टी मशरूम मंचूरियन बनकर तैयार है। आप इसे नूडल्स और फ्राइड राइस के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में विशेष रूप से तैयार आम की खीर बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसे ठंडा या गर्म के रूप में परोसा जा सकता है, इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है।
उड़द दाल तड़का ज्यादातर उत्तर भारत में बनाया जाता है। उरद की दाल, हींग और साबुत लाल मिर्च, ताज़े पिसे हुए मसाले के साथ बनाई जाती है, खासकर उत्तर भारत के ढाबों में।
Description: Discover delicious healthy brown rice meals that actually taste good. Learn cooking techniques, flavor combinations, and recipes that make brown rice the star ingredient, not punishment food.
Description: Discover delicious low-calorie Indian meals that don't sacrifice flavor. From tandoori chicken to dal, enjoy authentic Indian cuisine while managing calories and nutrition.
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
फ्रूट्स मोदक
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.