Sweet

भाई दूज पर झटपट बनाएं सेब की रबड़ी, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास

सेब की रबड़ी बनाने के लिए सामग्री-
-दूध- 1 लीटर 
-घी- 2 बड़े चम्मच
-सेब का गूदा- 2 कटोरी
-चीनी- 1 कटोरी
-इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

सेब की रबड़ी बनाने की विधि-
सेब की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लेकर उसमें घी गर्म करें। इसके बाद इस पैन में दूध डालकर उसे गाढ़ा होने तक 20-25 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें ऐसा करते समय दूध को हर 10 मिनट में लगातार चलाते रहें।

 इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि रबड़ी में कद्दूकस किया हुआ सेब का इस्तेमाल तभी करें जब आप रबड़ी में तुरंत सेब डाल रही हों वरना समय से पहले सेब के पल्प को कद्दूकस करके रखने से उसका रंग भूरा हो जाता है

इसके बाद अब सेब का गूदा, चीनी और इलायची पाउडर को दूध में डालकर अच्छे से पकने दें ताकि वह गाढ़ा हो जाए। 

आपकी टेस्टी सेब की रबड़ी बनकर तैयार है। इसे भाई दूज के मौके पर अपने भाई को खिलाकर उसका मुंह मीठा करवाएं। 


Related Posts
Healthy Drinks

ठंडी चाय

जब भी पारा गर्मी में बढ़े, स्वादयुक्त जायके बनाएं और स्वाद के लिए ठंडी चाय बनाएं और इसे पीएं। स्वाद के लिए छोटी इलायची, दाल चीनी, जायफल, पुदीना और तुलसी मिला सकते हैं। चाय में अलग स्वाद के लिए नींबू, आम का टुकड़ा, पाइन एप्पल क्रूस या संतरे का रस या अनानास का रस लिया जा सकता है।

Raita

मखाने का रायता

मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री-
-दही- 1 कप
-मखाने- 2 कप
-रायता मसाला- 1 टी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
-चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
-गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
-देसी घी- 1 टी स्पून
-हरा धनिया कटा- 1 टेबलस्पून
-नमक- स्वादानुसार

Rice

Fried Rice Without Tears: 15 Variations That Won't Burn or Turn Mushy (Probably)

Description: Master 15 types of fried rice you can make easily at home—from Chinese classics to Indian tadka rice. Learn the secrets to perfect, non-sticky fried rice every time.

Vegetable

मखमली कोफ्ता

मखमली कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री-
-100 ग्राम -खोया
-6 बड़े चम्मच -मैदा
-1/8 चम्मच- मीठा सोडा
-60 ग्राम -घी
-1 छोटा चम्मच -जीरा
-1 चम्मच -बारीक कटा अदरक
-2 बड़े चम्मच -खसखस ​​
-1/4 कप -नारियल का बुरादा
-1 चम्मच -पिसा हुआ धनिया
-2 चम्मच- नमक (स्वादानुसार)
-1 छोटा चम्मच -गरम मसाला
-1/4 चम्मच -पिसी हुई काली मिर्च
-2 चम्मच -कॉर्नफ्लोर 1/2 कप दूध में घोला हुआ
-2 चम्मच -कटा हुआ हरा धनिया

Vegetable

सोया मटर पुलाव

पकाने की विधि कहानी

इस पुलाव में सोया नगेट्स मटन या चिकन के लिए एक अच्छा विकल्प है। रायता के साथ परोसा जाने पर पकवान एक संपूर्ण भोजन की अच्छाई और पोषण प्रदान करता है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.