Snacks

दिवाली पर घर आए मेहमानों को खिलाएं क्रंची आलू मठरी, नोट करें ये हलवाई वाली Recipe

आलू मठरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
-आलू 1 कप (उबालकर ग्रेट किए हुए)
-मैदा 1 कप
-सूजी 1/2 कप
-गेहूं का आटा 1/3 कप
-नमक 1 छोटा चम्मच
-अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच
-सफेद तिल 1/4 छोटा चम्मच
-तेल तलने के लिए

आलू की मठरी बनाने का तरीका-
आलू की मठरी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू छीलकर अच्छी तरह ग्रेट कर लें। अब एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें मैदा छानकर डालें। इसके साथ इसमें सूजी और गेहूं का आटा भी मिलाएं।
अब आप इसमें थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालकर हाथ से मसलें। 

फिर थोड़ा सा तेल और कद्दूकस किए हुए आलू डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद आप इस आटे को सेट होने के लिए करीब 15 मिनट तक अलग रख दें। अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां निकालकर थोड़ा तेल लगाकर बेल लें। 

अब एक चाकू या कांटे की मदद से इस आटे में छेद कर लें। फिर आप इसको एक बार थोड़ा-थोड़ा सा बेल लें। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें। इस तेल में तैयार मठरियों को डालकर सुनहरा  क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

आपकी चटपटी आलू की मठरी बनकर तैयार हो चुकी है। आप इन्हें दिवाली के दिन घर आने वाले मेहमानों को सर्व करने के साथ चाय के साथ भी इनका मजा ले सकती हैं। 


Related Posts
Soup

मिक्स वेजिटेबल सूप

सूप - सूप ऎसी पीने की चीज़ जिसका नाम सुनते ही बॉडी में गर्मी आ जाये तो आज हम बनाना सीखेंगे मिक्स  वेजिटेबल सूप !

Rotee Paraatha

बाजार की तरह बनेगी तंदूरी नान,

तंदूरी नान बनाने से पहले जान लें आटा गूंथने के नुस्खे

Italian Food

सूजी पिज्जा

सूजी पिज्जा बनाने की सामग्री- 
4 स्लाइस ब्राउन ब्रेड
1/2 प्याज
1/2 शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
आवश्यकता अनुसार नमक
4 बड़े चम्मच दही (दही)
आवश्यकता अनुसार लो फैट मोजरेला चीज़
1 कप सूजी
1/2 टमाटर
10 काले जैतून
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच ताजी क्रीम
1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल

Pickle

मेथी की लौंजी

राजस्थानी पारंपरिक रेसिपी मेथी दाना है, इसे मेथी का मीठा अचार भी कहा जाता है। मेथी की लौंग स्वादिष्ट होने के साथ पाचन में भी बहुत फायदेमंद है। इसे पूरे परांठे के साथ परोसा जा सकता है।

Daal

नवरतन दाल (मिश्रित मसालेदार दाल)

अवयव

1. सभी दालों को धोकर पर्याप्त पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें।

2. पानी निकाल दें और दाल को प्रेशर कुकर में 8 कप पानी, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक और हल्दी पाउडर के साथ डाले

3. दाल गलने तक प्रेशर कुक करें। प्रेशर कुकर को आंच से उतार लें और प्रेशर निकलने दें. दाल को अच्छी तरह से फेंट लें। दाल में और पानी, नीबू का रस और ताज़ा हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.