पनीर मखमली बनाने के लिए सामग्री--पनीर-250 ग्राम-बादाम- 15-20-अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टी स्पून-धनिया पाउडर- 1 टी स्पून-हल्दी- 1/4 टी स्पून-चीनी- 1 टी स्पून-तेल- 2-3 टेबलस्पून-टमाटर- 4-5-प्याज- 2-लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून-नमक- स्वादानुसार
पनीर मखमली बनाने की विधि-पनीर मखमली बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में रातभर के लिए बादाम पानी में भिगोकर रख दें। ध्यान रखें इस सब्जी को बनाने के लिए सॉफ्ट पनीर का इस्तेमाल करना है। इसके लिए पनीर के टुकड़े काटकर रख लें।
अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करके उसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक कि इसका रंग हल्का गोल्डन न हो जाए। अब एक मिक्सर जार में टमाटर और भिगोए हुए बादाम डालकर इनका पेस्ट तैयार कर लें। जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो टमाटर-बादाम का पेस्ट इसमें डालकर मिक्स कर दें।
इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाकर थोड़ी देर पकने दें। जब सारे मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर करछी की मदद से मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर दें। अब सब्जी में एक कटोरी पानी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी को धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि इसकी ग्रेवी तेल न छोड़ दे।
ग्रेवी के तेल छोड़ने के बाद सब्जी को 1-2 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। आपकी टेस्टी पनीर मखमली की रेसिपी बनकर तैयार है। आप इसे घर आए मेहमानों को रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
तैयारी
अंडे का पराठा तीखा होता है. नाश्ते के लिए अंडे की स्टफ्ड, प्रोटीन से भरपूर, होल व्हीट पराठा रेसिपी। अंडा पराठा के रूप में भी जाना जाता है, अंडे और मसाले के मिश्रण से भरा यह पराठा अंडा प्रेमियों के लिए एक भारतीय अंडा नाश्ता नुस्खा है!
उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई
एक बार घर पर ट्राई करें यह कश्मीरी डिश 'टमाटर चमन'
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Easy Recipe to make Sushi
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
Oil-Free Cooking Tips: How to Cook Deliciously Without the Oil
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.