केसर बादाम खीर बनाने के लिए आपको चाहिए...फूल क्रीम दूधचावलशक्कर/गुड़केसर बादाम पिस्ताइलायची पाउडर
कैसे बनाएं इसे बनाने के लिए आप एक पैन में दूध डालें और मीडियम टू स्लो फ्लैम पर गर्म होने दें। - वहीं चावल को कुछ देर के लिए भिगो दें।
जब तक दूध उबल रहा है तब तक केसर के रेशों को एक कटोरी में थोड़ा सा गर्म दूध लेकर इसे भिगो दें और एक तरफ रखें। - अब आप बादाम और पिस्ता को बारीक काट लें। एक मिक्सर ग्राइंडर में शक्कर/गुड़ के साथ इलायची को पीस लें और एक पाउडर तैयार करें।
भीगे हुए चावल को छान लें और फिर हाथ से मैश करें। अब दूध जब बॉइल हो जाए तो इसमें चावल को मिलाएं। - अब दूध जब तक आधा न हो जाए तब तक इसे स्लो फ्लैम पर पकने दें। जब ये गाढ़ी हो जाए तो इसमें शक्कर/गुड़ वाला पाउडर मिलाएं।
-इसमें अब केसर वाला दूध मिलाएं और मिक्स करें। अब इसमें बादाम पिस्ता को मिलाएं 5 से 7 मिनट बाद फ्लैम बंद करें। थोड़े से मेवा से गार्निश करें। - मां को भोग लगाने के लिए केसर बादाम खीर तैयार है।
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.