Vegetable

ऐसी ढाबा स्टाइल भरवा बैंगन करी आपने पहले कभी नहीं खाई होगी, जानें रेसिपी

भरवा बैंगन करी बनाने की सामग्री- 
बैंगन 
मूंगफली
साबुत धनिया
हल्दी 
लाल मिर्च 
गरम मसाला 
अमचूर 
नमक 
हींग
तेजपत्ता 
टमाटर
जीरा

भरवा बैंगन करी बनाने की विधि-
सबसे पहले एक बैंगन को धोकर इन्हें एक्स की शेप में चीरा लगाकर काट लें। बैंगन छोटे आकार वाले लें। अब इसे अच्छी तरह साफ करके पानी में भिगो दें। अब एक पैन में मूंगफली, साबुत धनिया, जीरा, सौंफ और मेथी रोस्ट कर लें। आंच कम होनी चाहिए। अब इस मसाले को मिक्सी जार में ठंडा करके डालें।

 इसमे हल्दी, नमक, लाल मिर्च और अमचूर पाउडर डालकर पीस लेंं। अब इसका पाउडर एक कटोरी में निकालकर इस सूखे पाउडर को बैंगन में भर दें। अब एक कहाड़ी में घी डालें। इसमें हींंग, जीरा और तेजपत्ता डालकर रोस्ट करें।

अब इसमें बैंगन डालकर पकने के लिए रख दें। अब बैंगन 15-20 मिनट में पक जाएं, तो इन्हें आराम से पकड़कर एक प्लेट में निकाल लें। अब इसी कहाड़ी में थोड़ा तेल डालें। बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। 

अब हल्दी, नमक, गरम मसाला डालकर भून लें। अब टमाटर प्यूरी डालें। अच्छी तरह पका लें। अब बैंगन को इसमें डाल दें। थोड़ा-पानी डालें। मसालेदार ग्रेवी बना लें। आपकी भरवा बैंगन करी तैयार है।   


Related Posts
Sauce

घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये?

लाल मिर्च का चटपटा शेजवान

Vegetable

रेस्टोरेंट जैसी स्पेशल मटर-पनीर की स्पेशल सब्जी

अचारी जैसे टेस्ट के साथ बनाएं खास मटर-पनीर की सब्जी

Snacks

मिनी टैको बाइट्स

टैकोस एक बेहतरीन पार्टी फ़ूड है - फिलिंग और टॉपिंग पूरी तरह से अनुकूलन योग्य हैं, वे किफायती हैं, और हर कोई उन्हें पसंद करता है।

Daal

Protein-Rich Dal Recipes: The Complete Guide to Making Lentils That Actually Build Muscle (Not Just Fill You Up)

Description: Want high-protein meals? Here's an honest guide to protein-rich dal recipes — simple, delicious, and actually nutritious without the confusion.

Sweet

ठंडाई के लड्डू

समर वैकेशन पर बनाएं ठंडाई के लड्डू

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.