Healthy Drinks

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग,नोट करें रेसिपी

पनीर मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-100 ग्राम पनीर, कद्दूकस
-100 ग्राम खोया , कद्दूकस
-50 ग्राम अरारोट
-120 मिली. दूध
-¼ टी स्पून इलायची पाउडर
-तलने के लिए घी
-1 कप चीनी
-120 मिली. पानी
-1/8 टी स्पून केसर
-बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ

पनीर मालपुआ बनाने की वि​धि-
पनीर मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले पनीर, खोया, इलायची पाउडर और अरारोट को एक साथ मिलाते हुए इसमें दूध डालकर एक गाड़ा मिश्रण तैयार कर लें।

अब एक पैन में चीनी, पानी और केसर डालकर उसकी चाश्नी तैयार करें।

 चाश्नी को तब तक पकाएं जब तक यह घोल तार न छोड़ने लगे। 

अब, पैन में घी को गर्म करके उसमें चम्मच की मदद से मिक्सचर डालकर दोनों तरफ से हल्का भूरा रंग होने तक तलें। जब मालपुआ अच्छी तरह तल जाएं तो इन्हें चाशनी में डिप करके छोड़ दें। 

थोड़ी देर बाद चाश्नी में से मालपुआ को निकालकर बादाम से गार्निश करके सर्व करें। 


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.