Snacks

भुने आलू की चाट

सामग्री 
5-7 मीडियम साइज के आलू
1 बड़ी कटोरी नमक
1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
आधा छोटा कप प्याज 
1 बड़ा चम्मच हरी चटनी 
1 बड़ा चम्मच मीठी चटनी
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च 
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 कटोरी महीन सेव
3 से 4 हरू मिर्च
1 मुट्ठी हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई 

कैसे बनाएं
- भुने आलू की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में नमक गर्म करें। इस बीच आलू को अच्छे से धोएं और फिर कॉटन के कपड़े से पोंछ लें।

जब नमक गर्म हो जाए तो इसमें साफ किए हुए आलू डालें और फिर कुछ देर के लिए अच्छे से इन्हें भून लें। 12 से 18 मिनट के बीच में आलू भून जाएंगे।
- आलू को चेक करें और फिर कढ़ाही से बाहर निकाल लें।

 अब इसको टुकड़ों के में काट लें और फिर इसमें मसाले डालें। 
- फिर बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक डालें और फिर अच्छे से मिक्स करें। 

एंड में इसमें मीठी और तीखी हरी मिर्च की चटनी डाल कर मिक्स करें। इसे एक सर्विंग प्लेट में निकालें

और फिर बारीक सेव और हरा धनिया से गार्निश करने के बाद सर्व करें।


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.