Healthy Food

गर्मागर्म क्रिस्पी एग लॉलीपॉप

एग लॉलीपॉप बनाने के लिए सामग्री-
-6-7 उबले हुए अंडे
-1 कप मैदा
-2 टेबल स्पून कॉर्नफलोर
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून हल्दी पाउडर
-1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
-पानी- जरूरत के अनुसार
-1 टेबल स्पून लहसुन , बारीक कटा हुआ
-1 टेबल स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ
-1 छोटा प्याज , बारीक कटा हुआ
-शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
-2 चिली सॉस
-1 टेबल स्पून सोया सॉस
-1 टी स्पून हरी मिर्च
-हरा धनिया गार्निश के लिए

एग लॉलीपॉप बनाने की वि​धि-
एग लॉलीपॉप बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें मैदा, कॉर्नफलोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। फिर इसमें अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।

अब उबले अंडों को बैटर में डिप करके कुछ देर के लिए अलग रख दें। एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें, कोट किए हुए अंडे डालें और 10 से 12 मिनट तक भूनकर एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें

अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करके उसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन डालकर एक मिनट के लिए भूनें। इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर कुछ मिनट के लिए भूनें। 

अब ऊपर बताए गए सभी सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपके गर्मा-गर्म  क्रिस्पी एग लॉलीपॉप बनकर तैयार हैं। आप शाम के नाश्ते में इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। 


Related Posts
Sweet

ब्लैक फोरेस्ट केक

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.

Vegetable

टमाटर चमन रेसिपी

एक बार घर पर ट्राई करें यह कश्मीरी डिश 'टमाटर चमन'

Rice

साउथ इंडियन कर्ड राइस रेसिपी की विधि

लंच में बनाएं मशहूर साउथ इंडियन कर्ड राइस रेसिपी

Vegetable

White Sauce Pasta

Ingredients:
8 oz (225 g) pasta of your choice
2 tablespoons of butter
2 tablespoons of all-purpose flour
1 ½ cups of milk
½ cup grated Parmesan cheese
Salt and pepper to taste
Optional: garlic powder, dried herbs (such as oregano or basil) and optional vegetables (such as mushrooms, spinach or cherry tomatoes)

Rice

पोहा चिवड़ा बनाने की एक और आसान विधि

2 मिनट में घर पर पोहा कैसे बनाएं

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.