Sweet

स्पेशल केसर बादाम खीर

केसर बादाम खीर बनाने की सामग्री- 
1 लीटर दूध
2 चुटकी केसर
1 कप बादाम
1/2 कप गुड़ की चाशनी
1 कप लो फैट क्रीम
1 कप फ्लेक्ड बादाम
2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध
1 छोटा चम्मच घी
सजाने के लिए
आवश्यकता अनुसार पिस्ता

केसर बादाम खीर बनाने की विधि- 
इस आसान रेसिपी को शुरू करने के लिए 1 कप फ्लेक्ड बादाम लें और उन्हें सूखा भून लें। इसके बाद उसी पैन में 1 छोटी चम्मच घी डालकर 1 कप बादाम भून कर अलग रख लें। 

इसके बाद एक दूसरा पैन लें और उसमें 1 लीटर दूध उबालें और इसे गाढ़ा होने दें। फिर उसमे फ्लेक्ड बादाम, 1 कप लो फैट क्रीम डालकर मिश्रण को पकाएं।

 इसी बीच 2 चुटकी केसर के धागे को गुनगुने पानी में भिगोकर खीर में डाल दें। इसके बाद साबुत बादाम को पीसकर खीर में डाल दीजिए, खीर को गाढ़ा होने तक पका लीजिए। आंच बंद कर दें 

और इसे ठंडा होने दें और खजूर गुड़ की चाशनी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा करें। पिस्ते से सजाकर ठंडा ठंडा परोसें।


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.