Snacks

क्रिस्पी आलू चिप्स

क्रिस्पी आलू चिप्स को बनाने की सामग्री:-
आलू: 2
पानी: 2 कप
सोडा: 1/5 चम्मच (1 चुटकी)
नमक: 1/2 चम्मच
तेल : 50 ग्राम

क्रिस्पी आलू चिप्स को बनाने की विधि: –
सबसे पहले आलू का छिलका उतार लें ।
और उसे पतला पतला काट ले।

अगर आपके पास चिप्स काटने वाली मशीन है तो आप उससे भी काट सकते है।

फिर उसे पानी में डाल दे और उसे अच्छे से पानी में डुबो दे।
फिर गैस पर कढ़ाई में पानी रख दे और उसमे थोड़ा सोडा और नमक डाले।

जब पानी में उबाल आने लगे तो कटे हुए आलू को डाल दे, और उसे 2 मिनट तक उबालें।
फिर उसे निकाल लें और उसे ठंढे पानी से धो ले।
फिर उसे टिसू पेपर पे डाल दे ताकि उसका पानी अच्छे से सोख ले।

अब पैन में तेल डाले और उसे गरम करे, फिर मध्यम आंच पे चिप्स को डाल कर उसे फ्राई करे।
2-3 मिनट फ्राई करने के बाद ये कुछ ऐसा सुनहरा हो जायेगा, वैसे ही सारे चिप्स को फ्राई कर ले।
और आपका चिप्स बनकर तैयार है।
आलू चिप्स फ्राई होने के बाद इसमें आप चाहे तो अपने पसंद का मशाले भी मिला सकते है।


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.