सामग्री:कैरेमल क्रंच के लिएचीनी : 100 ग्रामबटर : 1 चम्मचकाजू : 50 ग्रामआइसक्रीम बनाने की सामग्री:-फ्रेश क्रीम : 250 ग्रामदूध: 100 ग्रामचीनी पाउडर : 100 ग्रामबटर स्कॉच एसेंस : 2 चम्मचपीला खाने वाला रंग : 1 चुटकी
कैरेमल क्रंच बनाने की विधि :-सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे चीनी डाल दे | फिर उसे धीमी आंच पे चलाते हुए पिघलाए | (चीनी को हमेशा चलाते रहे नहीं तो चीनी अच्छे से नहीं मिलेगा) फिर उसमे काजू को डाल दे और उसे मिलाये |(अगर आप काजू के जगह कोई और ड्राई फ्रूट डालना चाहते है जैसे बादाम या मूंगफली, आदि तो आप डाल सकते है)और अब गैस को बंद कर दे और किसी प्लेट पे हल्का तेल या घी लगाकर उस पर इसे डाल
और अब उसे फैला दे और उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे |ठंडा होने के बाद प्लेट के पीछे हल्का मारे और वो अपने आप छोड़ देगा | फिर उसे जीप लॉक बैग में या किसी प्लास्टिक में डालकर बंद कर दे और उसे बेलन या किसी भरी चीझ की मदद से उसे पूरा तोड़ दे | तो ये हमारी बटर स्कॉच का कैरेमल क्रंच बनकर तैयार है |अब हम आइसक्रीम बनाना स्टार्ट करते है :-सबसे पहले हम क्रीम को एक बड़े कटोरे में निकाल लेंगे (क्रीम को मैंने थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दिया था) |
अब उसे थोड़ी देर व्हिप कर ले |जब क्रीम थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो उसमे चीनी पाउडर को डाल दे और उसे फिर से मिला दे | (हमें क्रीम को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है)फिर उसमे 2 चम्मच बटर स्कॉच एसेंस और पिला खाने वाला रंग डाल कर मिला दे |फिर उसमे क्रंच और दूध को डाल कर मिला दे (थोड़ा सा क्रंच हम गार्निशिंग के लिए रख लेंगे) फिर उसे एयर टाइट कंटेनर में रख दे और ऊपर से थोड़ा सा क्रंच डाल दे |अगर आप इसपे फॉयल पेपर या कवर लगाएंगे तो थोड़ा सा डरहोता है उसपे बर्फ की परत आने की |
इसलिए हम इसके ऊपर एक बटर पेपर डाल देंगे और और उसे अच्छे से लगा देंगे | फिर हम उसे 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे | 7 से 8 घंटे बाद उसे फ्रिज से निकाले और उसके ऊपर से बटर पेपर निकाल दे | हमारी बटर स्कॉच आइस क्रीम बन गयी है और इसके ऊपर बर्फ की परत भी नहीं आयी है |अब इसे हम सर्विंग कटोरे में निकाल लेंगे और थोड़ा सा कैरेमल क्रंच से उसे सजा दे |
2 मिनट में घर पर पोहा कैसे बनाएं
अगर आप कुछ अचार खाने के मूड में हैं, तो इस पारंपरिक आम के अचार की रेसिपी को ट्राई करें।
Description: Discover creative non-veg lunch box ideas that stay fresh, taste amazing, and make your coworkers jealous. From chicken to fish, these protein-packed meals travel well.
Description: Learn the common mistakes that ruin halwa and how to avoid them. Master authentic techniques for perfect texture, flavor, and consistency every time you make this beloved sweet.
Description: Master 15 types of fried rice you can make easily at home—from Chinese classics to Indian tadka rice. Learn the secrets to perfect, non-sticky fried rice every time.
How to Store Vegetables Longer: The Complete Guide
Easy Recipe to make Sushi
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.