Vegetable

मिक्स वेज

2 कटे हुए आलू
1 कटी हुई फूल गोभी
1 कटी हुई गाजर
आधा कप मटर
1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
2 बारीक कटे टमाटर
1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक का पेस्ट या बारीक कटी हुई अदरक
आधा चम्मच हल्दी
आधा चम्मच जीरा

1 चुटकी हींग
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
अमचूर पाउडर
चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
तेल

मिक्स वेज बनाने का तरीका -
मिक्स वेज बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छे से धो कर काट लें. अब एक कड़ाही लें और तेल डाल कर गर्म करें. इसमें हींग और जीरा डाल दें. इसमें प्याज और हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च डाल कर भून लें. प्याज पक जाने के बाद आलू, फूल गोभी, गाजर, मटर, अदरक और शिमला मिर्च मटर डाल दें.

आप इसमें मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं. सारी सब्जियां जब थोड़ी पक जाएं तो उसमें धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर मिक्स कर दें. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर ढक दें और पकने दें.थोड़ी देर में इसे चेक करें और चलाएं.

जब सारी सब्जियां पक जाएं तो इसमें गरम मसाला और चाट मसाला मिक्स कर दें. अच्छे से चलाने के बाद गैस बंद कर दें. इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें और मिक्स करने के बाद परोस लें. आप चाहें तो इसमें पनीर भी डाल सकते हैं. इसे रोटी, पराठे या फ्राइड राइस के साथ सर्व करें.


Related Posts
Categories
Popular Posts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.