गर्मियों में बनाएं दही प्याज की सब्जी, सभी को पसंद आएगी
गर्मियों में दही प्याज की सब्जी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही और प्याज दोनों में ही ठंडक का असर होता है। ऐसे में दोनों का मेल तेजी से बढ़ते पारे के बीच शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार होता है। गर्मी के मौसम में हम सभी रोज किसी न किसी रूप में दही का सेवन करते हैं ताकि शरीर स्वस्थ रहे। अगर आप रूटीन सब्जियों से बोर हो चुके हैं तो इस बार आप दही प्याज की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में आसान है और यह रेसिपी स्वाद से भरपूर है। इस रेसिपी की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें प्याज के अलावा और किसी सब्जी की जरूरत नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि घर में बनाने के लिए सब्जी ही नहीं बची है। ऐसे में दही प्याज की सब्जी भी बनाई जा सकती है। यह तुरन्त तैयार हो जाता है। इसे आप हमारी रेसिपी की मदद से घर पर आसानी से बना सकते हैं।
दही-प्याज की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:-दही – 250 ग्रामप्याज – 1जीरा – 1/2 टी स्पूनधनिया पाउडर – 1 टी स्पूनकसूरी मेथी – 1/4 टी स्पूनहरी मिर्च कटी – 4हल्दी – 1/4 टी स्पूनफीकी बूंदी – 1/2 कटोरीगरम मसाला – 1/4 टी स्पूननमक – स्वादानुसार
दही-प्याज की सब्जी बनाने की विधि:-दही और प्याज का दही बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बर्तन में डाल कर मथ लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर तड़का लगाएं। इससे पहले प्याज को स्लाइस में काट लें और रख दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज डालकर 2 से 3 मिनिट तक भूनें। जब प्याज का रंग ब्राउन हो जाए तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।
करीब एक मिनट बाद प्याज के मिश्रण में दही डालें और 5-6 मिनट तक पकने दें। इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी में कलछी की सहायता से अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद सब्जी में हल्की बूंदी, गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल कर मिला दीजिये। इसे कुछ देर चलाते हुए पकाएं फिर गैस बंद कर दें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट दही प्याज की सब्जी बनकर तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।
आज हम आलू चाट को क्रिस्पी आलू चाट और हरी धनिया और मीठी चटनी के साथ बनाते हैं।
मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
Easy Recipe to make Sushi
दाल बाटी और चूरमा
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.