गर्मियों में बनाएं मखाना रायता, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद
मखाना रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सभी लोग किसी न किसी रूप में दही को अपने दैनिक आहार में शामिल कर लेते हैं। गर्मी के मौसम में दही शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है वहीं मखाने के फायदे कौन नहीं जानता। अगर एक ही रेसिपी में मखाना और दही का मेल मिल जाए तो क्या कहें। आज हम आपको ऐसा ही एक संयोजन मखाना रायता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है और यह उचित पाचन को बनाए रखने में मदद करती है।
मखाना रायता के लिए सामग्री:-दही – 1 कपमखाने – 2 कपरायता मसाला – 1 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसारचाट मसाला – 1/2 टी स्पूनगरम मसाला – 1/4 टी स्पूनदेसी घी – 1 टी स्पूनहरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पूननमक – स्वादानुसार
मखाना रायता बनाने की विधि:-मखाना रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। घी के पिघलने पर इसमें मखाना डालकर भून लें। जब मखानों का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और मखानों को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें। मखाने के ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लीजिए। अब एक बर्तन लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
जब दही फेट जाए तब इसमें रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक (सेंधा नमक भी इस्तेमाल किया जा सकता है) डाल कर चमचे की सहायता से मिला दीजिये। अब दही के मिश्रण में दरदरा पिसा हुआ मखाना डाल कर मिला दीजिये। अगर रायता बनाने के बाद गाढ़ा लगता है, तो अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी डालें। आपका स्वादिष्ट मखाना रायता तैयार है। इसे हरे धनिये की पत्तियों से गार्निश करें।
आज हम आलू चाट को क्रिस्पी आलू चाट और हरी धनिया और मीठी चटनी के साथ बनाते हैं।
Easy Recipe to make Sushi
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.