अगर आप आलू से परहेज कर रहे हैं तो मूंग दाल चिप्स की यह स्वादिष्ट हेल्दी रेसिपी ट्राई करें
अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं और अपने स्नैक्स में सिर्फ हेल्दी चीजों को ही शामिल करना पसंद करते हैं तो यह रेसिपी सिर्फ आपके लिए है। जी हाँ, अक्सर लोग सोचते हैं कि आलू से बने चिप्स शाम की भूख मिटाने के लिए सेहतमंद विकल्प नहीं हैं तो ऐसा क्या खाएं जो सेहत के लिए स्वादिष्ट और सेहतमंद हो।
अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो इसका जवाब है मूंग दाल चिप्स। मूंग दाल के चिप्स न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि प्रोटीन से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। शाम के समय आप इन्हें चाय या कॉफी के साथ खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने की खास रेसिपी।
मूंगदाल चिप्स बनाने के लिए सामग्री:-मूंग दालकाली मिर्च पाउडरजीराचाट मसालाकलौंजीचिली फ्लिक्सअजवायन रिफाइंड नमक
मूंग दाल के चिप्स बनाने की विधि:-मूंग दाल चिप्स के इस स्वादिष्ट स्नैक को बनाने के लिए सबसे पहले बिना छिले मूंग दाल को लगभग 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोने के लिए रख दें। जब दाल भीग जाए तो उसे धोकर मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे दाल को पीसते समय पानी का प्रयोग ना करें। - इसके बाद इसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच सौंफ, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स, एक चम्मच अजवायन और एक चम्मच रिफाइंड डालकर मिलाएं।
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.