भरवां शिमला मिर्च बनाने का बहुत ही सरल तरीका
भरवां शिमला मिर्च एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। अगर आप रूटीन सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं तो मुंह का स्वाद बदलने के लिए भरवां शिमला मिर्च ट्राई कर सकते हैं। इस फूड रेसिपी को बनाने के लिए शिमला मिर्च में आलू की स्टफिंग की जाती है। शिमला मिर्च और आलू के साथ मसालों का मेल इस व्यंजन को बहुत स्वादिष्ट बनाता है। अगर आप भी घर में भरवां शिमला मिर्च का स्वाद चखना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। आप आसान स्टेप्स को फॉलो करके टेस्टी स्टफ्ड शिमला मिर्च बना सकते हैं।
भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए सामग्री:-शिमला मिर्च – 4आलू उबले – 6प्याज बारीक कटा – 1जीरा – 1 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पूनधनिया पाउडर – 1 टेबलस्पूनगरम मसाला – 2 टी स्पूनअमचूर – 1 टी स्पूनतेलनमक – स्वादानुसार
भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि:-स्टफ्ड शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर ऊपर से काट कर डंठल हटा दीजिये। इन्हें एक प्लेट में अलग रख दें। इसके बाद शिमला मिर्च के बीज निकाल लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए। जीरा चटकने पर कटा हुआ प्याज और एक चुटकी हींग डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब आंच धीमी कर दें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर प्याज के साथ अच्छी तरह मिला लें। अब उबले हुए आलू लें और उन्हें छीलकर अच्छे से मैश कर लें। अब मैश किए हुए आलू को प्याज के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसे कलछी से चलाते हुए मिक्स करें। इस दौरान गैस की आंच धीमी रखें। अब गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हरा धनियां और स्वादानुसार नमक डाल कर मिला दीजिये। अब शिमला मिर्च में भरने के लिए स्टफिंग तैयार है। अब शिमला मिर्च लें और उसमें आलू की स्टफिंग भर दें और डंठल वाले हिस्से को ऊपर से हटा कर रख दें। अब एक बार फिर से कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें भरवां शिमला मिर्च डालकर पैन को ढक दें। अब इसे फ्राई होने दें। शिमला मिर्च के नरम होने तक इसे पकाएं। इसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट शिमला मिर्च तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है।
नॉनवेज वालो के लिए यह खाना बहुत पसंद आएगा
हरे धनिए की मठरी सामग्री : चार कप मैदा, तीन कप तेल, एक छोटी चम्मच जीरा, 2 चम्मच दरदरी कूटी काली मिर्च, एक छोटी चम्मच अजवायन, 100 ग्राम हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए। विधि :
हरे धनिए की मठरी
सामग्री : चार कप मैदा, तीन कप तेल, एक छोटी चम्मच जीरा, 2 चम्मच दरदरी कूटी काली मिर्च, एक छोटी चम्मच अजवायन, 100 ग्राम हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए।
विधि :
पनीर फिंगर्स बनाने के लिए आपको चाहिए
पनीरबेसन अदरक-लहसुन पेस्टचाट मसालागरम मसालाकाली मिर्च पाउडरकाला नमकजीरा पाउडरआधा नींबू का रसदहीकश्मीरी लाल मिर्च पाउडरलाल मिर्च पाउडरब्रेड क्रम्ब्सतेल
लंच में आप मसालेदार आलू के कोफ्ते बना सकते हैं।
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
How to Cook Faster: Kitchen Hacks That Actually Save Time
फ्रूट्स मोदक
दाल बाटी और चूरमा
कोकोनट फ्लेवर के जैसा क्रीमी पास्ता
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.