Vegetable

एवोकाडो टोस्ट रेसिपी

स्वस्थ एवोकैडो सैंडविच के साथ दिन की शुरुआत करें।

एवोकैडो टोस्ट एक स्वस्थ नाश्ता है। एवोकाडो के फायदे तो हम सभी जानते हैं। दिन में किसी भी तरह से इसका सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर दिन की शुरुआत एवोकाडो से बने टोस्ट से की जाए तो यह सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता से भरपूर है। बच्चों को भी इसका टेस्ट बहुत पसंद आता है। अगर नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो एवोकाडो टोस्ट तैयार किया जा सकता है क्योंकि यह कम समय में तैयार हो जाता है। आज हम आपको नाश्ते के लिए एवोकाडो टोस्ट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप इस हेल्दी फूड डिश को आसानी से तैयार कर सकते हैं।

एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सामग्री:–
  • एवोकाडो मिश्रण के लिए:–
  • एवोकाडो पका हुआ–2
  • प्याज कटा2 टेबलस्पून
  • लहसुन कटा–3 कलियां
  • काली मिर्च–1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा–2 टेबलस्पून
  • नींबू रस–1 टी स्पून
  • नमक–स्वादानुसार

टोस्ट के लिए:–
  • ब्रेड स्लाइस–4
  • मक्खन–2 टी स्पून
  • मिक्स्ड हर्ब्स–1 टी स्पून
  • चिली प्लेक्स–1 टी स्पून

एवोकाडो टोस्ट बनाने की विधि:–
एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को एक बड़े बाउल में लें और उसे अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें कटा हुआ लहसुन, कटा हुआ प्याज, काली मिर्च डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में नींबू का रस और धनिया मिलाएं। एक बार फिर से सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिलनी चाहिए। इस तरह एवोकाडो का मिश्रण तैयार है। अब ब्रेड स्लाइस लें और दोनों तरफ मक्खन लगाएं।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा को मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। तवा गरम होने पर उसमें ब्रेड के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह से दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। जब ब्रेड स्लाइस अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उन्हें तवे से उतार लें और उन्हें त्रिकोण या अपने पसंदीदा आकार में काट लें। अब इन ब्रेड स्लाइस में एवोकाडो के मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें। इसके साथ ही स्लाइस पर मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स छिड़कें। इसी तरह सारे टोस्ट एक-एक करके तैयार कर लें। आपका सुबह का हेल्दी नाश्ता तैयार है।


Related Posts
Healthy Food

साबूदाने की चटपटी खिचड़ी रेसिपी

साबूदाने की तीखी खिचड़ी घर पर नवरात्रि में बनाएं

Snacks

सोया चाप लिफाफा पराठा - दिल्ली का स्ट्रीट फूड

सोया चाप वेज लिफाफा प्रोटीन युक्त सोया चाप से बना। अगर आप दिल्ली के इन प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड को खाते हैं, तो आप इसे बार-बार घर पर बनाएंगे। प्रोटीन से भरपूर सोया चॉप खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, यह बच्चों के लिए बहुत अच्छा व्यंजन है। 

Chinese Food

Best Sauces for Chinese Cooking: The Essential Guide to Building a Pantry That Actually Makes Your Food Taste Right

Description: Want to cook authentic Chinese food at home? Here's an honest guide to the best sauces for Chinese cooking — what they are, how they work, and how to use them.

Rice

Fried Rice Without Tears: 15 Variations That Won't Burn or Turn Mushy (Probably)

Description: Master 15 types of fried rice you can make easily at home—from Chinese classics to Indian tadka rice. Learn the secrets to perfect, non-sticky fried rice every time.

South Indian

टेस्टी आलू उत्तपम

आलू उत्तपम बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप चावल
-2 उबले आलू
-1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
-1 गाजर , टुकड़ों में कटा हुआ
-1 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
-1 शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
-2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
-2 टेबल स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून काली मिर्च
-स्वादानुसार नमक

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.