Healthy Drinks

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई रेसिपी

गर्मियों में ले सकते हैं ड्राई फ्रूट्स की ठंडाई का मजा

होली सेलिब्रेशन के दौरान एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करने का न केवल मजा आता है, बल्कि अपनों के साथ मस्ती भरे माहौल के बीच खाने-पीने का मजा भी अलग होता है। होली के मौके पर ठंडाई पीने का अपना ही स्वाद होता है। ऐसे मौके पर ड्राई फ्रूट्स से बनी ठंडाई मिल जाए तो सेलिब्रेशन का मजा ही कुछ और हो जाता है। ठंडाई विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। अगर आप भी होली की मस्ती के बीच ड्राई फ्रूट्स से भरी ठंडाई का मजा लेना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी। इस रेसिपी को फॉलो करके आप झटपट ताज़ा ठंडाई बना सकते हैं। जब आप मेहमानों को ड्राई फ्रूट्स के साथ ठंडाई बनाकर पीएंगे तो वो भी आपकी मेहमान नवाजी की तारीफ करते नहीं थकेंगे। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है और यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई बनाने के लिए सामग्री:–
  • फुल क्रीम दूध – डेढ़ लीटर
  • चीनी – डेढ़ कप
  • बादाम भीगे हुए – 20
  • काजू – 20
  • पिस्ता – 20
  • मगज के बीज – 3 टेबलस्पून
  • केसर – 7-8 लच्छे
  • खसखस – 3 टेबलस्पून
  • हरी इलायची – 7-8
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • काली मिर्च के दाने – 5-6
  • गुलाब की सूखी पत्तियां – 20

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई बनाने की विधि:-
ड्राई फ्रूट्स की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले का बर्तन लें और उसमें दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब दूध गर्म हो रहा हो तो बादाम का छिलका उतारकर काजू, खसखस, पिस्ता और मगज के साथ पीस लें। आप चाहें तो पीसते समय थोड़ा सा दूध भी मिला सकते हैं, जिससे ड्राई फ्रूट्स का अच्छा पेस्ट तैयार हो सके। अब जब बर्तन का दूध उबलने लगे तो इसमें केसर के गुच्छे और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद दूध को चमचे से चलाते हुए 5-6 मिनट तक उबालें। अब गुलाब की पंखुड़ियां, दालचीनी, काली मिर्च और इलायची लेकर इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें और एक तरफ रख दें।

इसके बाद दूध में सूखे मेवे का तैयार पेस्ट डाल कर कलछी की सहायता से अच्छी तरह मिला लें। अब गैस की आंच धीमी कर दें और दूध को कम से कम 5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान दूध को बीच-बीच में कलछी की सहायता से चलाते रहें। सबसे अंत में गुलाब की पंखुडियों और अन्य मसालों से तैयार मिश्रण को दूध में डाल दें और 1 मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें। अब दूध को सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। जब दूध की आंच खत्म हो जाए तो इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपका ताज़ा स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट ठंडाई तैयार है। इसे परोसने से पहले ऊपर से कुछ और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। इससे ठंडाई का स्वाद और बढ़ जाएगा।


Related Posts
Non-Vej

अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि

अंडा करी बनाने का सबसे आसान तरीका

Snacks

शाम की चाय पनीर पॉपकॉर्न के साथ लें.

पनीर पॉपकॉर्न रेसिपी पनीर पॉपकॉर्न एक बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक है.

Snacks

क्रिस्पी आलू चिप्स

क्रिस्पी आलू चिप्स को बनाने की सामग्री:-
आलू: 2
पानी: 2 कप
सोडा: 1/5 चम्मच (1 चुटकी)
नमक: 1/2 चम्मच
तेल : 50 ग्राम

Sweet

आटा लड्डू रेसिपी

ये पूरे गेहूं के आटे (आटा), घी (स्पष्ट मक्खन), और चीनी से बने स्वादिष्ट लड्डू तैयार करने में आसान और त्वरित हैं।

Vegetable

ब्रेड पकौड़ा

सामग्री:-
ब्रेड: 4
आलू: 2(उबले हुए)
बेसन: 100 gram
मिर्च : 1/2 चम्मच
हल्दी: 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा: 1/4 चम्मच
हरी मिर्च: 3
प्याज :1
धनिया पत्ता
नमक
काली मिर्च:1/2 चम्मच
टोमेटो कैचअप
तेल: तलने के लिए

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.