Daal

खट्टी मीठी दाल की रेसिपी

रात के खाने में बनाएं खट्टी-मीठी दाल, मुंह के स्वाद के साथ-साथ मूड भी रहेगा अच्छा

कुछ लोगों को खाना पकाने का शौक नहीं होता और न ही उन्हें खाना पकाने में बहुत अधिक तामझाम पसंद होता है। अगर आपका भी यही हाल है लेकिन आपका मन कुछ मजेदार खाने की कोशिश कर रहा है तो आप रात के खाने में खट्टी मीठी दाल बना सकते हैं। खट्टी-मीठी दाल का स्वाद आपके मुंह का स्वाद अच्छा कर देगा। अगर आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा तो इसे खाने से आपका मूड भी अच्छा रहेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए किसी प्रयास की आवश्यकता नहीं है। इसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं। इसके साथ अचार, रायता और सलाद परोसें।

खट्टी मीठी दाल बनाने के लिए:-
  • आधा कप अरहर की दाल
  • आधे कप से कम मूंग की धुली हुई दाल
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच चीनी
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • बारीक कटा 1 प्याज
  • 2 बड़े चम्मच इमली का गूदा
  • 2 टेबल स्पून
  • 1 चम्मच राई
  • 1 चुटकी हींग
  • तेल
  • 5-6 करी पत्ते
  • बारीक कटा हरा धनिया

खट्टी मीठी दाल बनाने की विधि:-
खट्टी मीठी दाल बनाने के लिए सबसे पहले आप अरहर और मूंग की धुली हुई दाल को 2-3 बार अच्छी तरह धो लें। इसके बाद कुकर में दाल, पानी, हल्दी, नमक, इमली का गूदा और चीनी डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। अब एक पैन या कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गरम करें और उसमें हींग, राई, हरी मिर्च डालें।

तड़के के बाद इसमें प्याज डालकर भूनें। लाल मिर्च, गरम मसाला, इमली का पानी डालकर धीमी आंच पर उबली हुई दाल डालकर पकाएं। दाल को कुछ देर पकने दें। बारीक कटे हरे धनिये के साथ सर्व करें। इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।


Related Posts
Snacks

दिवाली पर घर आए मेहमानों को खिलाएं क्रंची आलू मठरी, नोट करें ये हलवाई वाली Recipe

आलू मठरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
-आलू 1 कप (उबालकर ग्रेट किए हुए)
-मैदा 1 कप
-सूजी 1/2 कप
-गेहूं का आटा 1/3 कप
-नमक 1 छोटा चम्मच
-अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच
-सफेद तिल 1/4 छोटा चम्मच
-तेल तलने के लिए

Sweet

सर्दियों में सेहत के लिए कैसे बनाएं लड्डू

अगर आप इस सर्दी में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए ऐसे बनाएं खास ठंडे लड्डू. यहां जानिए ठंडे लड्डू बनाने का सबसे आसान तरीका - लड्डू रेसिपी विंटर लड्डू रेसिपी सामग्री:

सामग्री - 150 ग्राम बारीक पिसा हुआ सोंठ, 600 ग्राम मोटा आटा, 150 ग्राम बारीक कटा गोंद, 100 ग्राम खसखस। सोंठ के लड्डू

Sweet

कैसे बनाया जाता है स्पंजी ढोकला जानिए बनाने का तरीका।

गुजरात का फेमस डिश माना जाता है स्पंजी ढोकला।

Vegetable

बच्चों के लिए झटपट तैयार करें मिक्स वेज मसाला मैगी, स्वाद में लाजवाब

मैगी को फास्ट फूड के तौर पर काफी पसंद किया जाता है।

Snacks

पनीर चीला रेसिपी

घर पर बनायें बनाएँ पनीर चीला की रेसिपी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.