Vegetable

आलू-शिमला मिर्च करी रेसिपी

रात के खाने में बनाएं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी, सुबह के नाश्ते में भी चलेगी ये सब्जी

रात के खाने में ऐसा क्या बनाया जाए जो सुबह के समय भी काम आए, यह सवाल मन में बहुत भ्रम पैदा करता है। बहुत से लोगों के पास सुबह का नाश्ता ठीक से बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है, इसलिए वे रात में सब्जियां तैयार करते हैं। ऐसे में आप रात के खाने में आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बना सकते हैं। यह डिश आसानी से बनाई जा सकती है। इसे अपने डिनर में सर्व करें। बचाया जाए तो सुबह भी काम आ सकता है। जानिए, कैसे बनाते हैं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी:-

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए चाहिए:-
  • 1 कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • 2 उबाल कर कटे हुए आलू
  • 1 बारीक कटा प्याज़
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की विधि:-
आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। इसमें हींग और जीरा डालें। अब इसमें प्याज डालकर भूनें। अब इसमें बारीक कटे टमाटर, हल्दी और लाल मिर्च डालें। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। इसे अच्छे से भून लें।

अब इस मिश्रण में आलू और शिमला मिर्च डालें। आप चाहें तो इसे बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश कर सकते हैं। अगर आप इसमें टमाटर या प्याज नहीं डालना चाहते हैं तो स्किप कर सकते हैं। इसे पराठे या रोटी के साथ खाएं। इसके साथ बूंदी या मिक्स वेज रायता भी परोसा जा सकता है।


Related Posts
Snacks

मैकरोनी स्नैक्स

सामग्री:
मैकरोनी: 200 ग्राम
नमक: 2 चम्मच
तेल: तलने के लिए
मक्के का आटा(Corn flour): 2 चम्मच
मैदा: 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
जीरा पाउडर: 1/4 चम्मच
काली मिर्च : 1/4 चम्मच
चाट मशाला: 1/2 चम्मच

Healthy Food

Clean Eating for Beginners: Real Food Without the Wellness Industry Nonsense

Description: Discover clean eating recipes for beginners that actually taste good. Learn what clean eating really means, skip the fad diet traps, and cook simple, whole-food meals that work.

Snacks

बारिश के मौसम में कुछ अलग खाने का मन है, तो बनाएं केले के पकौड़े

केले के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री- 
1 बड़ा हरा कच्चा केला
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
आवश्यकता अनुसार नमक
1 कप सरसों का तेल
3/4 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप पानी 

Sauce

इमली और खजूर की चटनी कैसे बनाते हैं

कैसे बनाते हैं खट्टी-मीठी इमली और खजूर की चटनी

Snacks

Chili Garlic Pappardelle with Smashed Broccoli and Soft Eggs: A Flavorful Delight

Looking for a delicious and satisfying pasta dish with lots of flavor? Look no further than Chili Garlic Pappardelle with Chopped Broccoli and Soft Boiled Egg. This recipe combines the heat of chilli and garlic, the comfort of pappardelle pasta, the freshness of chopped broccoli and the richness of soft boiled eggs. It's a delightful combination that tempts your taste buds and leaves you wanting more. Let's dive into the details of this delicious dish and how to make it in your own kitchen.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.