Sweet

कैसे बनाया जाता है स्पंजी ढोकला जानिए बनाने का तरीका।

गुजरात का फेमस डिश माना जाता है स्पंजी ढोकला।

ढोकला बनाने में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि बहुत कोशिश करने के बाद भी ढोकला स्पंजी नहीं बनता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ढोकला बनाने के लिए बुनियादी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि ढोकला स्पंजी बन सके।

सामग्री:-
  • 1 कप बेसन, आधा कप दही
  • आधी छोटी चम्मच हल्दी
  • 2 टी-स्पून ईनो
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटी टी-स्पून अदरक का पेस्ट
  • 1 बड़ी टी-स्पून चीनी
  • 1 बड़ा टी-स्पून तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 कप पानी
  • राई
  • करी पत्ता

स्पंजी ढोकला बनाने का तरीका:-
सबसे पहले बेसन को एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसमें गाढ़ा दही मिलाएं लेकिन ध्यान रहे कि दही खट्टा न हो। अब अदरक का अलग से पेस्ट बना लें और उसके बाद बेसन के घोल में अदरक के पेस्ट के साथ चीनी और हल्दी मिला लें। अब इसे अच्छे से मिला लें। मिश्रण तैयार होने के बाद इस घोल में तेल, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ न रह जाए। अंत में इस घोल में ईनो डालकर मिला लें।

अब एक माइक्रोवेव सेफ कप लें और पहले उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर इस घोल को डाल दें। अब इस कप को ओवन में 2-3 मिनट के लिए रख दें और एक पैन लें और इसे गैस पर गर्म करें। इस कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल डालिये। इसके बाद इसमें 1 छोटी चम्मच राई, 3-4 करी पत्ते और 1 कटी हुई मिर्च डालें। - इसके बाद इसमें 1 चम्मच चीनी और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को करीब एक मिनट तक पकाने के बाद इसे तैयार ढोकला में मिला दें। आप चाहें तो ढोकला को बारीक कटे हरे धनिये से सजा सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

How to Retain Nutrients While Cooking Vegetables: The Complete Guide to Getting the Most from Your Veggies


Sweet

स्पेशल केसर बादाम खीर

केसर बादाम खीर बनाने की सामग्री- 
1 लीटर दूध
2 चुटकी केसर
1 कप बादाम
1/2 कप गुड़ की चाशनी
1 कप लो फैट क्रीम
1 कप फ्लेक्ड बादाम
2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध
1 छोटा चम्मच घी
सजाने के लिए
आवश्यकता अनुसार पिस्ता

Vegetable

ये है करेला फ्राई बनाने की एक अलग रेसिपी।

बहुत से ऐसे लोग होते है जिसे करेले का सब्जी जो आपको बहुत पसंद आएगी।

Rotee Paraatha

दिल्ली के खास पनीर वाले भटूरे

पनीर स्टफ्ड भटूरे, भटूरे के टेस्ट में पनीर की स्टफिंग की बात ही कुछ ओर है भटूरे में पनीर की स्टफिंग का टेस्ट बहुत ही अच्छा लगता है आप एक बार इस रेसिपी को ट्राई कीजिये ये बड़े और बच्चो को काफी पसंद आती है। 

Vegetable

पनीर भुर्जी

सामग्री
100 ग्राम पनीर, प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च, हल्दी, दूध, कसूरी मेथी, गरम मसाला, हींग, जीरा, नमक, घी या तेल

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.